एक्सप्लोरर

Amazon Prime यूजर्स को झटका, 17 जून से बिना 'रुकावट' शो देखने के लिए देने होंगे एकस्ट्रा पैसे

Amazon Prime Video in India: 17 जून से एमेजॉन प्राइम पर बिना ऐड के कंटेंट देखने के लिए आपको पैसे देने होंगे.

Prime Video in India:  एमेजॉन प्राइम पर बिना ऐड के कंटेंट देखने का अनुभव अब पहले जैसा नही रहेगा. 17 जून से प्राइम अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाना शुरू कर देगा. इसकी घोषणा प्राइम बीते वर्ष ही कर चुका है, लेकिन अब भारतीय दर्शकों के लिए भी यह नियम लागू होगा. अब यूजर्स को बिना विज्ञापन के "पंचायत", "मिर्जापुर" और "द फैमिली मैन" जैसी मूवीज व वेब सीरिज देखने के लिए एकस्ट्रा पैसा खर्च करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार एमेजॉन ने अभी से ही इसकी जानकारी के लिए अपने यूजर्स को मेल भेजना शुरू कर  दिया है.

ऐड फ्री कंटेंट के लिए देना होगा कितना एकस्ट्रा चार्ज

अब तक प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को ऐड फ्री कंटेंट देखने का फायदा मिलता था, लेकिन कंपनी ने अब अपने पुराने प्लान्स में बदलाव किए हैं,जिससे यूजर्स की जेब पर असर पड़ेगा.अगर आप चाहते हैं कि कंटेंट देखने के दौरान कोई ऐड न आए, तो इसके लिए यूजर्स को मौजूदा प्राइम मेंबरशिप  में ऐडऑन का विकल्प चुनना पड़ेगा. इस ऐ़ड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए 129 रुपये प्रतिमाह या फिर 699 रुपये सलाना का अतरिक्त भुगतान करना पड़ेगा. कंपनी ने बताया वह 699 रुपये अभी डिसकाउंट प्राइस के तहत लेगी, लेकिन ऐड फ्री कंटेंट के लिए कंपनी 999 रुपये ऐड-ऑन में चार्ज करेगी.

क्या अब एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए सोचना पड़ेगा दोबारा 

एमेजॉन ने साल 2023 में ही भारत में अपने प्राइम मेंबरशिप प्लान को रिवाइज करके 299 रुपये प्रतिमाह व 1499 रुपये सालाना कर दिया था, लेकिन अब यूजर्स इन प्लान्स के साथ भी ऐड फ्री कंटेंट का एक्सपीरियंस नही कर पाऐंगे. अपने पसंदीदा मूवीज और वेब सीरिज को बिना ऐड के देखने के लिए आपको एक्सट्रा ऐड-ऑन करना पड़ेगा. एमेजॉन के पास प्राइम लाइट का भी प्लान है, जिसमें आप ऐड के साथ एचडी में कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार MX Player पर यह नया बदलाव लागू नहीं होगा.

एमेजॉन की कई हिट सीरिज जैसे "पंचायत", "द फैमिली मैन" और "मिर्जापुर" भारत में काफी पॉपुलर हैं. पंचायत का चौथा सीजन जुलाई में आने वाला है और उसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. ऐसे में अगर दर्शकों को इन शोज के बीच में ऐड देखने पड़े, तो उनका एक्सपीरियंस जरूर प्रभावित होगा. इससे बचने के लिए यूजर्स को अब अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ेगी.

कंपनी का इस पर क्या कहना है 

एमेजॉन का यह कदम नेटफ्लिक्स और जियो-हॉटस्टार जैसे दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरह ही है. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म भी पहले ऐड-सपोर्टेड मॉडल ला चुके हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि विज्ञापन सीमित होंगे और प्राइम मेंबरशिप के यूजर्स का एक्सपीरियंस खराब नहीं होगा. अब देखना ये है कि यूजर्स इस नए एड फ्री मॉडल को अपनाऐंगे या फिर विज्ञापनों के साथ ही कंटेंट देखना पसंद करेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget