एक्सप्लोरर

3 हजार करोड़ के नुकसान को कम करने के लिए पीएम मोदी ने लॉन्च किया U-DIG ऐप, जानिए क्या है इसका काम

पीएम मोदी ने आज विज्ञान भवन में 6G विजन डॉक्यूमेंट और U-DIG मोबाइल ऐप्लिकेशन को लॉन्च किया. जानिए ये ऐप्लिकेशन कैसे काम करता है.  

Call Before U-DIG App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6G विजन डॉक्यूमेंट और इसके लिए टेस्टबेड को लांच किया. इसके साथ ही प्राइम मिनिस्टर ने एक मोबाइल एप्लीकेशन भी आज लॉन्च किया जिसका नाम कॉल बिफोर यू डिग (Call Before U-DIG) है. इस ऐप की पहल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने की है. दरअसल, इस ऐप को इसलिए लॉन्च किया गया है ताकि सरकार का पैसा बचाया जा सके. अभी तक अगर कोई भी नया प्रोजेक्ट या टेंडर देश में शुरू होता था तो एजेंसियां उस प्रोजेक्ट पर काम करना सीधे शुरु कर देती थी.

ऐसे में कई बार खुदाई के दौरान जमीन के नीचे छिपी अंडरग्राउंड केबल या पाइपलाइन डैमेज हो जाती थी जिसके चलते कई हजार करोड़ का नुकसान होता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से पोस्ट की गई एक वीडियो के मुताबिक, हर साल डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियों के कारण सरकार को करीब 3,000 करोड़ का नुकसान अंडरग्राउंड केबल के कटने या पाइप लाइन के डैमेज होने से होता है.

ये है U-DIG का फायदा

इस सब से बचने और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बचाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने U-DIG मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है. इसके तहत खुदाई करने वाली एजेंसियां या टेलीकॉम कंपनियां ये पहले से पता कर सकती हैं कि जिस एरिया में वह काम करने वाले हैं उस एरिया में किस कंपनी की पाइप लाइन या केबल लाइन बिछी हुई है और उस कंपनी की डिटेल आदि क्या है. इससे ये फायदा होगा कि केबल वायर या पाइपलाइन को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा और सरकार और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं होगा. कई बार तो केबल वायर के डैमेज होने के चलते लोगों को कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

अगर सरल शब्दों में हम आपको समझाएं तो यदि आपके एरिया में अगर रोड या अंडरग्राउंड सीवर लाइन का काम शुरू होना है तो इसके लिए पहले खुदाई होती है. अभी तक खुदाई करने वाली एजेंसियां सीधे काम शुरु कर देती थी. ऐसे में कई बार अंडरग्राउंड बिछी पाइपलाइन या वायर डैमेज हो जाती थी. लेकिन अभी U-DIG ऐप के आने के बाद ऐसा नहीं होगा और डैमेज को कम किया जा सकेगा. 

लॉन्च हुआ 6G टेस्टबेड

इस ऐप के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6G विजन डॉक्यूमेंट और इसके लिए टेस्ट बेड सेंटर की घोषणा की. टेस्टबेड एक तरह का प्लेटफार्म होता है जहां नई टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग आदि की जाती है. किसी भी प्रोजेक्ट या टेक्नोलॉजी को बड़े स्तर पर लाइव करने से पहले उस पर इसी तरह के प्लेटफार्म या छोटे एनवायरनमेंट में काम किया जाता है.

यह भी पढ़ें: अब AI रोकेगा ट्रेन और हाथी का एक्सीडेंट, जानें कैसे काम करेगी ये तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ कैमरा नहीं, आवाज पर भी फोकस; Meta AI Glasses में नए फीचर्स
सिर्फ कैमरा नहीं, आवाज पर भी फोकस; Meta AI Glasses में नए फीचर्स
AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव
AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव
ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
Embed widget