एक्सप्लोरर

Photoshop का झंझट खत्म, ये 5 फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर हैं बिल्कुल Free, डाउनलोड की भी जरूरत नहीं

अगर आप भी फोटोशॉप की जगह कोई दूसरा फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हुई. यहां हम आपको 5 फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोटोशॉप (Photoshop) का इस्तेमाल सालों से फोटो एडिटिंग (Photo editing Software) के लिए किया जा रहा है. हालांकि अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में इस सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए आपके पास इसका लाइसेंस होना जरूरी है. इसके साथ ही, आपको इसे अपने सिस्टम में डाउनलोड भी करना होगा. अगर आप इन सभी झंझटों से बचना चाहते हैं तो हम आपके लिए फोटोशॉप के 5 विकल्प लेकर आए हैं. नीचे बताए गए 5 फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर बिल्कुल फ्री तो हैं ही, साथ ही इन्हें डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है. आप इनका इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं.

1. Pixlr
यह फोटो एडिटिंग का एक पावरफुल सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल आप मुफ्त में कर सकते हैं. यह चलाने में भी आसान है और इसमें कई ऐसे टूल्स भी दिए गए हैं जिनके जरिए आप प्रोफेशनल एडिटिंग तक कर सकते हैं. इसमें क्लोनिंग और कलर रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है. 

2. Fotor
इस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए आप बेहद डिटेलिंग वाला काम भी कर सकते हैं. इसके जरिए आप किसी के चेहरे पर मेकअप तक लगा सकते हैं, साथ ही उनके दांतों को सफेद कर सकते हैं, चेहरे के दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं और थोड़ी रिशेपिंग भी कर सकते हैं. यानी यह पोट्रेट तस्वीरों के लिए सबसे बढ़िया रहेगा.

3. Canva
यह फोटो एडिटिंग ऐप बाकियों से थोड़ा अलग है. इसके जरिए आप डिजाइनिंग भी कर सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर में आपको थंबनेल बनाने के साथ ही टेक्स्ट से संबंधित ग्राफिक्स और टेंपलेट्स बनाने की सुविधा भी मिलती है. 

4. Befunky
इस सॉफ्टवेयर में आपको फोटो एडिटिंग के साथ टेक्स्ट के साथ खेलने की भी सुविधा मिलती है. इसमें इसमें आप कोलाज बनाने और ग्राफिक से संबंधित काम भी कर पाते हैं. इसके साथ ही अपने यूट्यूब या फेसबुक पेज के लिए थंबनेल भी तैयार कर सकते हैं. 

5. Picmonkey
यह वेबसाइट आपको फ्री ट्रायल दे रही है. अपनी फोटो लीजिए, फिल्टर व एडिटिंग टूल के जरिए उसे डिजाइन कीजिए. इसमें आपको क्रॉप, रिसाइज, फिल्टर, और कलर व एक्सपोजर एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है. फोटो को आप JPG, PNG, PDF, GIF, और MP4 में सेव कर पाते हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर Block होने के बाद भी ऐसे भेजें मैसेज, चुपके से जान लीजिए यह Secret ट्रिक

यह भी पढ़ें: डबल हो जाएगी इंटरनेट स्पीड, बस फोन में ऐसे इस्तेमाल करें SIM कार्ड, जानें आसान ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget