एक्सप्लोरर

ऑर्डर किया नया MacBook, मिला इस्तेमाल किया हुआ डिवाइस, Flipkart ग्राहक का आरोप

Flipkart से ₹2.6 लाख में खरीदा गया MacBook Pro निकला इस्तेमाल किया हुआ, वो भी दो बार रिप्लेसमेंट के बाद. ग्राहक ने वीडियो सबूत के साथ शिकायत की, लेकिन न रिफंड मिला न ही नया प्रोडक्ट.

सोचिए आपने बड़ी उम्मीदों से एक नया MacBook Pro खरीदा हो, वो भी पूरे ₹26 लाख खर्च करके, और जब डिलीवरी हो तो पैक बॉक्स के अंदर से निकले एक पुराना, इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप! यही झटका झेला है देवांशु धंधल ने, जिनका अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

देवांशु ने Flipkart से MacBook Pro का ऑर्डर दिया था. उन्होंने डिलीवरी के समय कोई रिस्क न लेते हुए पूरा अनबॉक्सिंग वीडियो रिकॉर्ड किया. बॉक्स पूरी तरह सील था, लेकिन अंदर का लैपटॉप साफ तौर पर इस्तेमाल किया हुआ लग रहा था, उस पर निशान और स्क्रैच मौजूद थे.

दोबारा मंगवाया, फिर भी वही हाल

देवांशु ने पहली बार की गलती मानते हुए रिप्लेसमेंट का ऑप्शन चुना. इस बार उन्होंने Ekart के ऑफिस में CCTV कैमरों के नीचे डिलीवरी पैकेज खोलने का फैसला किया. लेकिन हैरानी की बात ये थी कि दूसरा MacBook भी नया नहीं था. एक बार फिर उन्हें वही पुराना और इस्तेमाल किया हुआ डिवाइस थमा दिया गया.

सपोर्ट टीम का रवैया भी बना टेंशन

जब देवांशु ने Flipkart की कस्टमर केयर टीम से संपर्क किया, तो शुरुआत में उन्हें रिटर्न की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया गया. फिर मुआवजे के नाम पर ₹13,000, फिर ₹18,000 और उसके बाद लैपटॉप की कुल कीमत का 10% ऑफर किया गया. लेकिन देवांशु ने किसी भी ऑफर को स्वीकार नहीं किया क्योंकि उनकी मांग एकदम साफ थी – नया प्रोडक्ट चाहिए या पूरा पैसा वापस.

बाद में कंपनी ने रिटर्न को भी मंजूर करने से मना कर दिया. देवांशु का कहना है कि उन्होंने डिवाइस पर से निशान हटा दिए, लेकिन यह तो साफ है कि सामान नया नहीं था.

सिर्फ एक मामला नहीं है ये

देवांशु ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव से जुड़े सबूत शेयर किए हैं और बताया कि वो अकेले नहीं हैं जो इस तरह के धोखे का शिकार हुए हैं. उन्होंने बताया कि "Treasure Haul Online" नाम का वही विक्रेता पहले भी इसी तरह की शिकायतों में घिरा है. Reddit, YouTube, LinkedIn और X पर कई यूजर्स इसी विक्रेता को लेकर शिकायतें कर चुके हैं.

Flipkart की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले पर Flipkart की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी ई-कॉमर्स साइट अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद थर्ड-पार्टी सेलर्स की निगरानी कैसे करती है, खासकर जब बात लाखों के गैजेट्स की हो?

सीख क्या है?

देवांशु ने अपने अनुभव को एक चेतावनी की तरह साझा किया है – अगर आप ऑनलाइन कोई महंगा गैजेट खरीद रहे हैं, तो डिलीवरी के वक्त हर चीज रिकॉर्ड करें और डील करने से पहले विक्रेता के बारे में रिसर्च जरूर करें. इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑनलाइन शॉपिंग में भरोसे के साथ-साथ सावधानी भी उतनी ही जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
Phenyl Mopping Tips: हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
Embed widget