एक्सप्लोरर

भारत में भी आ गई OpenAI की यह धांसू सर्विस, आपकी मुश्किलें होंगी आसान, अपने आप पूरे हो जाएंगे कई टास्क

OpenAI ने पिछले महीने अपना पहला AI Agent Operator लॉन्च किया था. अब इसे भारत समेत कई दूसरे देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है. यह कमांड पर कई टास्क पूरे कर सकता है.

OpenAI का AI Agent Operator भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसे पिछले महीने अमेरिका में लॉन्च किया था. अब इसका दायरा बढ़ाते हुए इसे भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम में भी उपलब्ध करवा दिया गया है. इसे यूज करने के लिए ChatGPT के प्रो सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और कैसे आपकी मुश्किलें हल करेगा.

कैसे काम करेगा Operator?

Operator एक AI Agent है. यानी यह AI की मदद से आपकी कमांड पर टास्क पूरे करेगा. इसके लिए यह कंप्यूटर-यूजिंग एजेंट (CUA) मॉडल का इस्तेमाल करता है. यह ब्राउजर में काम करेगा और किसी भी प्रकार के फॉर्म भरने, सर्विस बुक करने और ऑनलाइन ऑर्डर आदि लगाने में सक्षम है. यह GPT-4o की विजन कैपेबिलिटीज के साथ एडवांस्ड रीजनिंग और टूल्स की मदद से वेबसाइट्स को खंगालता है. इसे कमांड देकर टास्क सौंपा जा सकता है. इसके बाद यह खुद इंसानों की तरह अपने आप ही वेब पेजेज पर क्लिक, टाइप और स्क्रॉल कर सकता है. अगर कहीं पासवर्ड डालने, पेमेंट करने या कोई दूसरी संवेदनशील जानकारी देने की बारी आएगी तो यह कंट्रोल आपके हाथ में दे देगा.

डेटा सेफ्टी का रखा गया है ध्यान- OpenAI

OpenAI ने कहा है कि इसमें यूजर डेटा सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है और यह अपने आप फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं करेगा. यूजर्स के पास प्राइवेसी सेटिंग मैनेज करने, ब्राउजिंग डेटा डिलीट करने और डेटा कलेक्शन से ऑप्ट-आउट करने का भी ऑप्शन होगा. आने वाले समय में कंपनी इसे सभी ChatGPT क्लाइंट के लिए उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी तक इसकी समयसीमा की जानकारी सामने नहीं आई है.

AI Agents को लेकर हैं कई चिंताएं

AI Agents को लेकर कई चिंताएं भी जताई जा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जनक माने जाने वाले Yoshua Bengio का कहना है कि ये एजेंट हुए तो सुपरइंटेलीजेंस के साथ विनाशकारी चीजें हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि वो AI एजेंट को लेकर चेतावनी देना चाहते हैं. यह सबसे खतरनाक रास्ता है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज में मिलेगी फास्ट कनेक्टिविटी, Apple कर रही है यह खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस कंपनी के यूजर्स सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा, इस लिस्ट में Jio-Vi आगे हैं या Airtel?
किस कंपनी के यूजर्स सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा, इस लिस्ट में Jio-Vi आगे हैं या Airtel?
iPhone 17 Pro Vs iPhone 18 Pro: करंट वेरिएंट के मुकाबले किन अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन? देखें कंपेरिजन
iPhone 17 Pro Vs iPhone 18 Pro: करंट वेरिएंट के मुकाबले किन अपग्रेड्स के साथ आएगा नया आईफोन? देखें कंपेरिजन
पेट्रोल पंप वाली मशीन में कैसे गड़बड़ी करते हैं कर्मचारी? इस टेक्निक से पकड़ सकते हैं झोल
पेट्रोल पंप वाली मशीन में कैसे गड़बड़ी करते हैं कर्मचारी? इस टेक्निक से पकड़ सकते हैं झोल
WhatsApp पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं कोई भी कॉल? 99% लोग नहीं जानते यह ट्रिक
WhatsApp पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं कोई भी कॉल? 99% लोग नहीं जानते यह ट्रिक

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
जयवीर सिंह बोले- अजान से नींद हो रही खराब, सीएम ने कहा- सड़क पर नहीं होगी नमाज, चुनावी साल में संयोग या प्रयोग?
जयवीर सिंह बोले- अजान से नींद हो रही खराब, सीएम ने कहा- सड़क पर नहीं होगी नमाज, चुनावी साल में संयोग या प्रयोग?
9वीं फिफ्टी ठोक केएल राहुल ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1
9वीं फिफ्टी ठोक केएल राहुल ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन गए नंबर-1
Dhurandhar 2 BO Live: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई गिरावट
Live: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'धुरंधर 2', 61वें दिन कमाई में आई गिरावट
फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
फ्री बस यात्रा और आशा वर्कर्स की सैलरी में इजाफा... शपथ लेते ही सतीशन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
अब कम मिलेगा समर ब्रेक, जून के तीसरे हफ्ते से पढ़ाई शुरू; जानें क्या है वजह?
अब कम मिलेगा समर ब्रेक, जून के तीसरे हफ्ते से पढ़ाई शुरू; जानें क्या है वजह?
Norway Hindus: नॉर्वे में कितने हिंदू रहते हैं, जानें यहां किस धर्म की सबसे ज्यादा आबादी?
नॉर्वे में कितने हिंदू रहते हैं, जानें यहां किस धर्म की सबसे ज्यादा आबादी?
Embed widget