एक्सप्लोरर

iPhone 17 सीरीज में मिलेगी फास्ट कनेक्टिविटी, Apple कर रही है यह खास तैयारी

Apple सितंबर में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में कई अपग्रेड मिल सकते हैं. फास्टर कनेक्टिविटी के लिए ऐपल इसमें इन-हाउस चिप देगी.

इन दिनों Apple iPhone 17 सीरीज को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. यह सीरीज सितंबर में लॉन्च हो सकती है और इसमें डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स के मामले में कई बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. अब एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि यह सीरीज फास्टर कनेक्टिविटी के साथ आएगी. इसके लिए ऐपल ने खास तैयारी की है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

ऐपल यूज करेगी इन-हाउस चिप

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 सीरीज के लिए ऐपल थर्ड-पार्टी को छोड़कर इन-हाउस वाई-फाई चिप्स यूज करेगी. इस सीरीज के सभी मॉडल मे ऐपल की डिजाइन की हुई वाई-फाई चिप होंगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल क्वालकॉम और ब्रॉडकॉम की जगह अपनी चिप यूज करेगी. आईफोन 17 एयर को छोड़कर सीरीज के सभी मॉडल में यह चिप होगी, जबकि एयर मॉडल में C1 चिप दे सकती है. इससे लागत कम होने के साथ कनेक्टिविटी तेज होगी.

ये हो सकते हैं आगामी सीरीज के फीचर्स

ऐपल आगामी सीरीज में आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स को लॉन्च कर सकती है. इन सभी मॉडल में ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. आईफोन 17 और आईफोन 17 एयर में ऐपल का A19 चिपसेट हो सकता है, तो प्रो मॉडल में A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. आईफोन 17 और आईफोन 17 में कम से कम 8GB और प्रो मॉडल्स में 12GB RAM दी जा सकती है. कैमरा की बात करें तो सीरीज में सेल्फी के लिए 24MP का फ्रंट लेंस मिल सकता है, वहीं प्रो मॉडल्स में 48MP का नया टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है. आईफोन 17 एयर में 48MP का सिंगल रियर कैमरा आ सकता है.

ये है अनुमानित कीमत

भारत में आईफोन 17 की अनुमानित कीमत 79,900 रुपये हो सकती है. एयर मॉडल के लिए करीब 10,000 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं. आईफोन 17 प्रो की शुरुआती कीमत 1.20 लाख और प्रो मैक्स की 1.45 लाख हो सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल का ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कवर हो गया पीला? इन तरीकों से करें सफाई, वापस आ जाएगी नए जैसी चमक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget