एक्सप्लोरर

OnePlus Buds 3 को लॉन्च से पहले शॉपिंग ऐप पर किया गया पेश, 44 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ मिलेंगे कई खास हेल्थ फीचर्स

OnePlus Buds 3: वनप्लस ने अपने इस नए ईयरबड्स को लॉन्च करने से पहले ही शॉपिंग ऐप पर पेश कर दिया है. आइए हम आपको इस नए ईयरबड्स की खासियत बताते हैं.

OnePlus Launch: 23 जनवरी को वनप्लस OnePlus 12 Series को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च करने के लिए तैयार ही. इस सीरीज में वनप्लस 12, और वनप्लस 12आर के लॉन्च होने की उम्मीद है. इके अलावा कंपनी अपने इस लॉन्च इवेंट में वनप्लस बड्स भी लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम OnePlus Buds 3 है. हालांकि, इस बड्स के आधिकारिक लॉन्च होने से पहले ही इसे अमेजन पर पेश कर दिया गया है. अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर आप  वनप्लस के इस नए बड्स को देख सकते हैं. जिससे इस ईयरबड्स के फीचर्स का पता चला है. 

OnePlus Buds 3 

आइए हम आपको वनप्लस के इस नए ईयरबड्स के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं. अमेजन पर दिख रही लिस्टिंग से पता चल रहा है कि इस ईयरबड्स में यूजर्स को 44 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा. इसमें क्विक चार्जिंग की सुविधा होगी और सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग करने पर यूजर्स इस बड्स का इस्तेमाल अगले 7 घंटे तक कर पाएंगे. 

वनप्लस बड्स 3 में टच कंट्रोल सुविधा होने की उम्मीद है. लिस्टिंग के मुताबिक वनप्लस के इस नए ईयरबड्स को यूजर्स स्वाइत करके वॉल्यूम को कम या ज्यादा कर पाएंगे. हालांकि, वनप्लस कंपनी अपने इस ईयरबड्स को नए स्मार्टफोन सीरीज के साथ 23 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी, लेकिन चीन में वनप्लस ने अपने इन प्रॉडक्ट्स को पहले ही लॉन्च कर दिया है. इस वजह से हमें इसके कुछ फीचर्स के बारे में पता है.

वनप्लस के नए ईयरबड्स के फीचर्स

  • इस ईयरबड्स का वजन 4.8 ग्राम होगा.
  • यह एक हल्के वजन वाला ईयरबड्स होगा.
  • इसका डिजाइन इन-ईयर विद स्टेम के साथ तैयार किया गया है.
  • इसका चार्जिंग केस छोटा है, और आयतकार आकार में बनाया गया है, जिसे चारों कोनों में कर्व्ड कर दिया गया है.
  • बाकी ईयरबड्स की तरह इसमें भी यूजर्स को चार्जिंग केस के सामने ईयरबड्स का बैटरी स्टेट्स बताने के लिए इंडीकेटर्स दिए गए हैं.
  • वनप्लस बड्स 3 की चाइनीज मॉडल में दमदार साउंड के लिए अल्ट्रा-क्लियर कोएक्सियल डुअल यूनिट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
  • इसमें 49dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है, जो कि काफी अच्छा है, क्योंकि इसका मतलब है कि बाहर का शोर बिल्कुल सुनाई नहीं देगा.
  • इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है.
  • पानी से बचाने के लिए इसमें IP55 रेटिंग भी मौजूद है.
  • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

चीन में इस ईयरबड्स की कीमत 449 युआन यानी लगभग 5300 रुपये है. अब देखना होगा कि भारत में कंपनी अपने इस प्रॉडक्ट को कितनी कीमत और किन फीचर्स के साथ लॉन्च करती है.

यह भी पढ़ें: अब टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी खेतों की फसलें और किसानों की इंकम, CSIR ने की बेहद खास मिशन की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget