एक्सप्लोरर

WhatsApp पर फोटो और वीडियो सेंड करने के बाद खुद डिलीट हो जाएंगे, जानिए क्या है ये नया फीचर

व्हाट्सऐप ला रहा है नया फीचर. अब किसी को फोटो या वीडियो भेजने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगी फाइल. जानिए कैसे एक टाइम से बाद मैसेज और चैट भी हो जाएंगे गायब.

आजकल हम सभी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. शायद ही कोई स्मार्टफोन हो जिसमें व्हाट्सऐप न हो. वैसे व्हाट्सऐप ने लोगों की लाइफ को काफी आसान बना दिया है. व्हाट्सऐप पर चैट करना, फोटो या वीडियो भेजना या फिर वाइस कॉल और वीडियो कॉल करना सबसे आसान है. यही वजह है कि पूरी दुनिया में इस ऐप को लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स की सहूलियत के लिए व्हाट्सऐप नए नए फीचर भी डेवलप करता रहता है. अब व्हाट्सऐप की ओर से एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है. इसे Expiring Media कहा जा रहा है. इस फीचर की खास बात होगी कि आपने फोटो, वीडियोज और जिप फाइल अगर किसी को भेजी है तो वो रिसीवर के देखने के बाद खुद ही गायब हो जाएगी.

आपको बता दें कि WhatsApp पिछले कुछ समय से Expiring Message नाम के एक फीचर पर काम रहा है. ये फीचर टाइमर बेस्ड होगा यानि एक तय समय के बाद आपके मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे. माना जा रहा है कि Expiring Media फीचर भी Expiring Message का ही पार्ट होगा.

वॉट्सऐप के फीचर्स का ट्रैक रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस फीचर को लेकर कुछ तस्वीरें भी अपनी वेबसाइट पर अपडेट की हैं. जिसमें Expiring Media के लिए एक खास बटन दिखाई दे रहा है. यानि इस फीचर के लिए एक अलग से बटन दिया जाएगा. माना जा रहा है कि आपको मीडिया कॉन्टेंट सेंड करते वक्त Expiring Media के लिए उस स्पेशल आइकॉन को यूज करना होगा. यानि कोई भी वीडियो, फोटो या जिफ फाइल सेंड करते वक्त आपको Expiring Media सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद रिसीवर के द्वारा उन फाइल्स को देखने के बाद वो अपने आप गायब हो जाएंगी.

WABetainfo का कहना है कि फिलहाल ये फीचर सिर्फ एंड्रॉयड के लिए टेस्ट किया जा रहा है. माना जा रहा है कि व्हाट्सऐप Expiring Message के साथ ही Expiring Media फीचर को आम लोगों के लिए जारी करेगी.

आपको बता दें इंस्टाग्राम में पहले से ही एक ऐसा फीचर दिया गया है जिसमें आप डायरेक्ट मैसेज में आप किसी को भी Disappear होने वाले फोटो और वीडियो सेंड कर सकते हैं. इससे पहले कई ऐसे ऐप्स भी मौजूद है जिनमें ये फीचर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget