एक्सप्लोरर

Nokia ने नियुक्त किया इंडिया का नया हेड, 2024 में 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Nokia Smartphone: नोकिया कंपनी ने भारत में अपने नए हेड को नियुक्त किया है. इसके अलावा ऐसी ख़बर आ रही है कि नोकिया इस साल यानी 2024 में अपनी कंपनी से करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर निकाल सकता है.

Nokia India head: नोकिया कंपनी के बारे में आपने पिछले कुछ दिनों में काफी कुछ सुना होगा. इस कंपनी ने भारत ने अपना एक नया हेड नियुक्त किया है. भारत में नोकिया के नए प्रमुख अधिकारी का नाम तरुण छाबड़ा है.

दरअसल, अभी तक नोकिया के स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल कंपनी बनाया करती थी, और फोन नोकिया ब्रांड के नाम से लॉन्च होते थे, लेकिन अब एचएमडी ने नोकिया के नाम से अपने बनाए हुए स्मार्टफोन को लॉन्च करने से मना कर दिया है. एचएमडी ग्लोबल ने ऐलान किया है कि वो खुद ही अपने ब्रांड के नाम से अपना बनाया हुआ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. 

नोकिया ने भारत में बनाया अपना नया हेड

इस वजह से एचएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट समेत तमाम जगहों से नोकिया नाम की ब्रांडिंग को हटाकर एचएमडी कर दिया. ऐसे में नोकिया को अपने स्मार्टफोन मार्केट को आगे बढ़ाने और अपने-आप को एक बार फिर स्थापित करने के लिए शुरू से पूरी मेहनत करनी पड़ेगी. कंपनी ने इस ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं, और बड़े स्तर पर ग्लोबल रिस्ट्रक्चर करना भी शुरू कर दिया है.

इस कदम के तहत कंपनी ने भारत में अपने नए प्रमुख अधिकारी तरुण छाबड़ा को नियुक्त किया है, जिसका उद्देश्य कंपनी के संचालन को सुव्यवस्थित करना और लागत में कटौती करना है. मनीकंट्रोल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पहले नोकिया के प्रमुख अधिकारी संजय मलिक थे, और तरुण छाबड़ा भारत में नोकिया मोबाइल नेटवर्क के सीनियर वाइस प्रेसिडेंड थे. 

हजारों लोगों की जाएगी नौकरी

संजय मलिक ने पिछले आठ साल से भारत में नोकिया का भार उठाया हुआ था, लेकिन अब उनकी सेवाएं 31 मार्च 2024 तक ही जारी रह पाएंगी. उनकी जगह नोकिया इंडिया के नए हेड तरुण छाबड़ा नोकिया में मोबाइल नेटवर्क के प्रेसिडेंड Tommi Uitto को रिपोर्ट करेंगे. नोकिया इंडिया ने कंफर्म किया है कि तरुण छाबड़ा अप्रैल 2024 से कंपनी के लिए भारत के हेड के रूप में काम करना शुरू कर देंगे.

आपको बता दें कि नोकिया के बारे में आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने ब्रांड को दुनिया में दोबारा से नई पहचान दिलाने के लिए  हजारों लोगों को नौकरी से निकाल सकती है. एक उम्मीद के मुताबिक कंपनी अपने खर्च को कम करने के लिए 2024 में  ग्लोबली यानी दुनियाभर से अपने करीब 11,000 से 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है.

यह भी पढ़ें: DeepFake Scam: डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया नकली लाइव वीडियो कॉल, और ठग लिए 207 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget