एक्सप्लोरर

UPI यूज करते समय कभी न करें ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन लगातार बढ़ रहा है और लोग UPI का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके इस्तेमाल के समय सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसा न करने पर बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

नोटबंदी के बाद से कैशलेस ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी आई है. अब अधिकतर लोग सीधा UPI से ही लेनदेन कर लेते हैं. कॉलेज की फीस भरनी हो या खाना खाने के बाद बिल देना हो, हर कहीं UPI यूज हो रहा है. स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक सब UPI के जरिए लेनदेन कर रहे हैं. इस वजह से साइबर अपराधियों की भी UPI पर नजर रहती है. ये लोगों की छोटी से छोटी गलतियों का इंतजार करते हैं. जैसे ही कोई गलती होती है, ये तुरंत लोगों का अकाउंट खाली कर देते हैं. इसलिए UPI यूज करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

अनजान व्यक्ति को UPI Pin न बताएं

कभी भी फोन कॉल या दूसरी जगहों पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना UPI Pin न बताएं. ऐसा करते ही आप उन्हें अपने बैंक अकाउंट तक डायरेक्ट एक्सेस दे देते हैं. यह भी ध्यान रखें कि कभी भी कोई भी बैंक का अधिकारी किसी भी काम के लिए आपसे UPI का पिन नंबर नहीं पूछेगा. अगर कोई खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर पिन नंबर मांग रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए.

पे रिक्वेस्ट पर दें ध्यान

UPI में पे रिक्वेस्ट का ऑप्शन मिलता है. आमतौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर UPI मोड चुनने के बाद ये कंपनियां पे रिक्वेस्ट भेजती हैं. इन्हें ओके करने के बाद पेमेंट हो जाती है. अगर इसी तरह कोई अनजान व्यक्ति या साइट से आपको पे रिक्वेस्ट आती है तो उसे रिजेक्ट कर दें.

QR को स्कैन करते समय बरतें सावधानी

हर QR कोड पेमेंट लेने के लिए नहीं लगा होता. कई बार फ्रॉडस्टर फर्जी QR कोड लगाकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं. इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे QR कोड को स्कैन करते समय सावधानी बरतें. अगर आपको कहीं भी जरा-सा शक हो रहा है तो वहां QR कोड की जगह दूसरे तरीकों से पेमेंट कर दें.

ऑफिशियल ऐप्स ही करें यूज

ट्रांजेक्शन या दूसरे कामों के लिए हमेशा ऑफिशियल ऐप्स ही यूज करें. किसी लालच में आकर अनजान व्यक्ति से आए लिंक से कभी भी कोई ऐप डाउनलोड न करें. ऐसे लिंक से डाउनलोड की हुई ऐप आपकी जरूरी जानकारी और पासवर्ड चुरा सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 14 पर मिलेगी इतनी छूट कि सिर चकरा जाए, पहले कभी नहीं हुए इतने सस्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Xप्लेन: डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
डेटिंग ऐप पर मिला 'प्यार' कहीं ठगी तो नहीं? रोमांस स्कैम का पूरा खेल समझिए
जन्माष्टमी गिफ्टिंग गाइड: Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर
Samsung Galaxy Z Fold8 और vivo S2 – विवरण, कीमत और त्योहार पर खास EMI ऑफर

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
दिल्ली वालों को मिला लंबा वीकेंड, 11 सितंबर को सब कुछ बंद, उपराज्यपाल का ऐलान
दिल्ली वालों को मिला लंबा वीकेंड, 11 सितंबर को सब कुछ बंद, उपराज्यपाल का ऐलान
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
Embed widget