एक्सप्लोरर

जानिए- अगर आपका WhatsApp नंबर गूगल सर्च में दिख रहा है तो क्या चिंता की बात है?

व्हाट्सऐप का 'क्लिक टू चैट' फीचर आजकल सवालों के घेरे में है. एक रिसर्च ने इस खामी को डेटा लीक बताया है.

पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का एक फीचर आजकल काफी चर्चा में है. इसका कारण ये है कि 'क्लिक टू चैट' फीचर को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का फोन नंबर गूगल सर्च रिजल्ट में दिखाई दे रहा है. दरअसल, क्लिक टू चैट फीचर के जरिए एक लिंक क्रिएट हो जाता है और यूजर्स अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ सकते हैं. गूगल क्लिक टू चैट फीचर लिंक के मेटाडेटा से फोन नंबर निकाल लेता है, जिसके बाद ये गूगल सर्च इंडेक्स में दिखने लगता है.

एक रिसर्च ने इस खामी को डेटा लीक बताया है. दावा है कि तीन लाख व्हाट्सऐप यूजर्स के फोन नंबर सार्वजनिक हो गए हैं. हालांकि, यह मुद्दा उतना गंभीर नहीं है जितना बताया जा रहा है क्योंकि सिर्फ उन यूजर्स के फोन नंबर को गूगल सर्च इंडेक्स में दिखाता है जिन्होंने यूआरएल बनाकर पब्लिक करने का ऑप्शन चुना है. साथ ही, व्यक्ति का नाम या अन्य निजी जानकारी भी गूगल सर्च पर नहीं दिख रही है.

क्या है 'क्लिक टू चैट' फीचर व्हाट्सऐप का 'क्लिक टू चैट' फीचर यूजर्स को एक युआरएल या लिंक बनाने की अनुमति देता है. इसके जरिए कोई भी व्यक्ति सीधे आपके व्हाट्सऐप प्रोफाइल से जुड़ सकता है. चैट करने वाले व्यक्ति का नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती है. मैसेजिंग ऐप पर सीधे लिंक के जरिए दूसरे व्यक्ति से चैटिंग या कॉल कर सकते हैं.

'क्लिक टू चैट' फीचर का इस्तेमाल ज्यादातर व्यापारी अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. कई व्यापारी अपने ग्राहकों को उनका नंबर सेव करने की आवश्यकता के बिना जुड़ने का ऑप्शन देते हैं.

गूगल सर्च इंडेक्स पर यूजर का मोबाइल नंबर दिखने की समस्या को पहली बार व्हाट्सऐप के फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने इस साल फरवरी में रिपोर्ट किया था. तभी से मुद्दा चर्चा में हैं क्योंकि लिंक के जरिए यादृच्छिक लोग बिना अनुमति के निजी समूहों में शामिल हो सकते थे.

ये भी पढ़ें- भूलकर भी स्मार्टफोन को इस तरीके से न करें Factory Reset, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान फोन को करना है फॉर्मेट? लेकिन बैकअप को लेकर हैं परेशान, जानें क्या है इसका हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget