एक्सप्लोरर

अब आपके स्मार्ट ग्लास से चलेगा WhatsApp, मेटा इस खास फीचर पर कर रहा है काम

मेटा व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़े फीचर पर काम कर रही है. इसके तहत स्मार्ट ग्लास के ज़रिए व्हाट्सऐप मैसेज को डिक्टेट करने की सुविधा मिल सकती है. यह नया फीचर फेसबुक असिस्टेंट से जुड़ा होगा.

दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही और हाईटेक होने वाला है. मेटा अपने इस प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो इसे काफी खास बना देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्मार्ट ग्लास के ज़रिए व्हाट्सऐप मैसेज को डिक्टेट करने के फीचर पर काम कर रही है. यह नया फीचर फेसबुक असिस्टेंट से जुड़ा होगा और इसे रे-बैन स्टोरीज स्मार्ट ग्लास के साथ रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.9.13 में इस फीचर के संकेत मिले हैं.

क्या है नया फीचर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर की तहत रे-बैन डिवाइस माइक्रोफोन में मैसेज को डिक्टेट करेगा. यहां से यूजर्स फेसबुक असिस्टेंट को कमांड दे सकेंगे. इसके बाद हो सकता है कि व्हाट्सऐप चैट को गूगल असिस्टेंट की जगह फेसबुक के प्रस्तावित वॉयस असिस्टेंट के जरिए ट्रांसमिट किया जाए.

इस तरह करेगा काम

बीटा वर्जन में फिलहाल जो संकेत मिले हैं, उसके अनुसार, वॉट्सऐप चैट को माइक्रोफोन की मदद से स्मार्ट ग्लास पर भेजा जाएगा. यही नहीं इस प्रोसेस से मैसेज सेंड करने का विकल्प देने पर भी काम चल रहा है. खास बात ये है कि ये सब काम आप स्मार्टफोन को जेब से बाहर निकाले बिना भी कर सकेंगे.

बीटा वर्जन पर आया है नजर

हालांकि एक्सपर्ट अभी इस फीचर पर बहुत ज्यादा नहीं बोल रहे हैं. उनका कहना है कि अभी यह बीटा वर्जन पर ही है. ऐसे में इस पर अभी कुछ कहना सही नहीं है. बता दें कि मेटा व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी है और मेटा ने पिछले साल सितंबर में अपना पहला स्मार्ट ग्लास भी लॉन्च किया था.

ये भी पढ़ें

Ola यूजर्स को जल्द मिलेगा ये कमाल का फीचर, मोबाइल से भी लॉक कर सकेंगे अपना ई-स्कूटर

एंड्रॉयड पर मिलेगा आईफोन जैसा सिक्योरिटी फीचर, अब थर्ड पार्टी ऐप नहीं कर सकेंगे कॉल रिकॉर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget