एक्सप्लोरर

गर्म होने पर लग सकती है आग! कितना होना चाहिए फोन का टेंपरेचर और ओवरहीट होने पर क्या करें?

गर्मियों का मौसम आ रहा है. इस मौसम में फोन ओवरहीट होना आम हो जाता है, लेकिन कई बार ज्यादा गर्म होने पर फोन में आग भी लग सकती है. ऐसे में इससे बचाव के टिप्स पता होना जरूरी है.

सर्दी का मौसम जाने की तैयारी कर रहा है और गर्मियां दस्तक देने को तैयार है. भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ती है. ऐसे में स्मार्टफोन जैसे किसी भी डिवाइस का गर्म होना बहुत आम है. हालांकि, बहुत गर्म होने पर फोन फट सकता है. इसलिए इसे एक सुरक्षित टेंपरेचर में रखना जरूरी है. आइए जानते हैं कि फोन का टेंपरेचर कितना होना चाहिए और अगर यह गर्म हो रहा है तो क्या करना चाहिए.

कितना होना चाहिए फोन का टेंपरेचर?

फोन कंपनियों का कहना है कि चार्ज करते समय या यूज करते समय इसके आसपास का तापमान 0-35 डिग्री के बीच होना चाहिए. कम टेंपरेचर भी फोन के लिए खतरनाक हो सकता है और ज्यादा टेंपरेचर इसे गर्म कर ब्लास्ट भी कर सकता है. इसलिए अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो इसे ठंडी जगह पर लाने का प्रयास करें. आजकल स्मार्टफोन ओवरहीट होने पर वॉर्निंग देने लगते हैं. ये फोन टेंपरेचर कम करने के लिए कई फीचर्स को अपने आप बंद भी कर देते हैं.

फोन ओवरहीट होने पर क्या करें?

सबसे पहले इसे गर्म चीजों से दूर रखें. अगर आप फोन चार्ज कर रहे हैं तो इसे तकिये के नीचे आदि स्थानों पर न रखें. इससे टेंपरेचर और बढ़ सकता है. फोन ओवरहीट होने पर इसे किसी फ्लैट, ठंडी और खुली जगह में छोड़ दें. कुछ देर में इसका टेंपरेचर कम हो जाएगा.

फोन को बंद कर दें

अगर फोन ओवरहीट हो रहा है तो इसे कुछ देर के लिए बंद कर दें. बंद करने से इसे पार्ट्स काम नहीं करेंगे और उन्हें जल्दी ठंडा होने में मदद मिलेगी. अगर जरूरत न हो तो फोन को ज्यादा देर के लिए भी बंद रखा जा सकता है.

अनयूज्ड ऐप्स को कर दें बंद

गेमिंग, ऑगमेंटेड रियलिटी फीचर्स और GPS नेविगेशन आदि को यूज करते हुए फोन का CPU बहुत मेहनत करता है. ऐसे में अगर आपको जरूरत न हो तो इन ऐप्स को फोर्स-क्लोज किया जा सकता है. कई बार यूज न करने पर भी ऐप्स बैकग्राउंड में चलती रहती है, जिससे CPU पर प्रेशर पड़ता है. फोर्स-क्लोज से इन ऐप्स को बंद किया जा सकता है.

चार्ज करते समय गर्म होने पर क्या करें?

अगर आपका फोन चार्जिंग के समय गर्म हो रहा है तो इसे चार्जिंग से हटाकर इसका केस निकाल दें. साथ ही यह भी देख लें कि पावर केबल कहीं से कटी हुई या जली हुई तो नहीं है. खराब केबल फोन को गर्म कर सकती है. इसके अलावा हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले चार्जर का इस्तेमाल करें. कई बार चार्जर कंपेटिबल न होने पर भी फोन चार्ज होते समय गर्म हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं मनमानी, नए प्लान लाने के बाद नहीं किया यह काम, ग्राहकों को नहीं मिल पाएगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget