एक्सप्लोरर

AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo का बजट फ्रेंडली 5G Smartphone, जानें फीचर्स

Vivo Y300 5G Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आज अपना एक सस्ता 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. दरअसल, Vivo Y300 5G फोन की प्रतिक्षा काफी समय से लोगों को थी.

Vivo Y300 5G Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आज अपना एक सस्ता 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. दरअसल, Vivo Y300 5G फोन की प्रतिक्षा काफी समय से लोगों को थी. अब इसे कंपनी ने आधिकारीक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही कई शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. कंपनी ने इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी प्रदान कराया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स.

Vivo Y300 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीवो Y300 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है जिसकी मदद से फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा. इतना ही नहीं ये डिवाइस फनटच OS पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

कैमरा सेटअप

वीवो के इस नए फोन के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो कंपनी ने इसमें 50MP के Sony IMX882 कैमरा के साथ एक 2MP का बोकेह कैमरा उपलब्ध कराया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है. डिवाइस में पोर्ट्रेट, नाइट, वीडियो, पैनो, डॉक्यूमेंट्स, स्लो-मो, टाइम-लैप्स जैसे कई बेहतरीन कैमरा फीचर्स भी मौजूद हैं जो आपकी फोटोग्राफी को सपोर्ट करेंगे.

पावर के लिए Vivo Y300 में 5000mAh की बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 80W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और 2.4 GHz/5 GHz वाई-फाई जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

कितनी है कीमत

इस नए स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो वीवो ने Y300 के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी है. वहीं डिवाइस के 8GB+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है. इसे आप कंपनी की आधिकारी वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

खत्म हुआ इंतजार! OPPO Find X8 Series फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, ColorOS 15 के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget