एक्सप्लोरर

Upcoming Smartphones: कम बजट में चाहिए 5G स्मार्टफोन्स? अगले हफ्ते लॉन्च हो रहे इन ऑप्शन्स पर डालें नजर

अगले हफ्ते बाजार में रियलमी और पोको की तरफ से कई नए फोन लॉन्च किए जाएंगे. अगर आप बजट सेगमेंट में फोन देख रहे हैं तो ये अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

Upcoming 5G smartphones: अगर आप नया मोबाइल लेना चाह रहे हैं तो कई नए मोबाइल मार्केट में आने को तैयार हैं. अगले हफ्ते आपको रियलमी और पोको आदि कंपनियों के नए मोबाइल देखने को मिल जाएंगे. अगर आप किफायती दामों में नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो बजट सेगमेंट में आने वाले ये फोन आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. चलिये, एक नजर डालते हैं कि अगले हफ्ते की किस तारीख को कौन-सा फोन लॉन्च होने जा रहा है और उसमें क्या-क्या फीचर मिल सकते हैं.

Poco C75 5G

17 दिसंबर को Poco भारत में Poco C75 5G लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने टीजर में इसकी झलक दिखाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ इसमें 4GB फिजिकल RAM और 4GB वर्चुअल RAM मिलने की उम्मीद है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इस 5G फोन की कीमत 9,000 रुपये से कम हो सकती है.

Realme 14 Pro

यह फोन 18 दिसंबर को लॉन्च होगा. टीजर से पता चलता है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा. ऐसे अनुमान है कि यह 8GB और 12GB RAM और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है. इसमें ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा. इसमें दमदार बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसकी कीमत 15,000 रुपये तक हो सकती है.

Realme 14x 5G 

रियलमी इस फोन को भी 18 दिसंबर को लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन में 3 अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट होंगे. इसमें सबसे ऊपर 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को रखा जाएगा. इस फोन में डायमंड कट डिजाइन के साथ ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा और रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड होगा. कंपनी का दावा है कि 15,000 रुपये से कम कीमत में IP69 रेटिंग के साथ आने वाला देश का यह पहला फोन होगा.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल पर खेलना और सीखना चाहते हैं Chess? ट्राई करें ये 5 फ्री Apps

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget