एक्सप्लोरर

Redmi से लेकर Vivo तक, मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: भारतीय मार्केट में बजट स्मार्टफोन्स की काफी डिमांड रहती है. इस महीने देश में कई सारे बेहतरीन स्मार्टफोन्स मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं.

Upcoming Smartphones: भारतीय मार्केट में बजट स्मार्टफोन्स की काफी डिमांड रहती है. इस महीने देश में कई सारे बेहतरीन स्मार्टफोन्स मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं. इस लिस्ट में रेडमी (Redmi) से लेकर वीवो (Vivo) तक के फोन्स भी शामिल हैं. इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में आपको दमदार बैटरी के साथ ही धांसू फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

Redmi A4 5G

रेडमी ए4 5जी को कंपनी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर कार्य करेगा. इसके साथ ही यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होने वाला है जिसे कंपनी 10 हजार रुपये की रेंज में बाजार में उतार सकती है. Redmi A4 5G 4GB RAM और 128GB Storage के साथ बाजार में उतारा जा सकता है.

इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी.

Vivo Y300

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया फोन वीवो वाई300 5जी को लॉन्च करने वाली है. माना जा रहा है कि इस फोन को कंपनी 21 नवंबर को बाजार में उतार सकती है. इस स्मार्टफोन को कंपनी 15 से 20 हजार रुपये की रेंज में बाजार में लॉन्च करने वाली है. ये फोन 8GB RAM के साथ उतारा जा सकता है. साथ ही ये Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर कार्य करेगा. Vivo Y300 फोन 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है.

इसके साथ ही फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 80W के FlashCharge को सपोर्ट करेगा. इतना ही नहीं ये फोन 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च की जाएगी जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी.

यह भी पढ़ें:

नवंबर 2024 में लॉन्च होंगे Redmi A4 5G, Vivo Y300, Vivo X200 जैसे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें लीक फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget