एक्सप्लोरर

सावधान! आपकी ये 5 आदतें फोन को कर देगी खराब, लंबा चलाना है तो कभी न करें ये काम

फोन को सही-सलामत रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कभी भी फोन को चार्ज करने के लिए बैटरी के एकदम डिस्चार्ज होने का इंतजार न करें. 30 प्रतिशत बैटरी रहने पर उसे फिर से चार्ज कर लें.

आजकल स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं. कई लोग ऐसे हैं, जो थोड़ी-सी देर के लिए भी फोन के बिना नहीं रह सकते. दरअसल, फोन की जरूरत ही इतनी हो गई है कि इसके बिना कोई काम होना मुश्किल लगने लगा है. इसलिए फोन का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक हो गया है. अगर फोन को लंबा चलाना है तो कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आइये आज उन्हीं के बारे में जानते हैं.

सस्ती केबल न खरीदें

कई बार फोन का चार्जर खराब या गुम होने के कारण अतिरिक्त केबल की जरूरत पड़ती है. कुछ लोग जल्दबाजी में या पैसे बचाने के लिए बाजार से सस्ती और खराब क्वालिटी वाली केबल ले लेते हैं. ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. ऐसी केबल एक बार तो सस्ती पड़ती है, लेकिन ये बड़ा नुकसान कर सकती है. इनसे फोन में आग लगने तक का खतरा रहता है.

बैटरी बिल्कुल डिस्चार्ज होने पर चार्ज न करें

कई यूजर्स अपने फोन को तब तक चार्ज नहीं करते, जब तक यह डिस्चार्ज होकर बंद नहीं हो जाता. ऐसी गलती से बचना चाहिए. हमेशा फोन को 30 प्रतिशत बैटरी बचने पर चार्ज कर लेना चाहिए. कभी-कभार आप फोन की बैटरी को बिल्कुल डिस्चार्ज होने दे सकते हैं, लेकिन आमतौर पर 30 प्रतिशत बैटरी रहने पर चार्ज करना ठीक रहता है.

कवर/केस यूज करना है फायदेमंद

फोन पर कवर या केस यूज करना फायदेमंद है. अगर गलती से फोन हाथ से छूट जाता है या जेब से गिर जाता है तो कवर इसे नुकसान होने से बचा लेता है. इसलिए कवर पर थोड़ा-सा निवेश फोन की लाइफ और रीसेल वैल्यू दोनों को बढ़ा सकता है.

समय पर करते रहें अपडेट

कुछ लोग फोन लेने के बाद उसे अपडेट करने में आलस दिखाते हैं. ऐसा करना भारी पड़ सकता है. कई बार कंपनियां किसी सिक्योरिटी थ्रेट या बग के चलते अपडेट रिलीज करती हैं. इसे नजरअंदाज करना फोन को स्लो कर देता है. इसलिए लगातार अपने फोन और उसके साथ-साथ ऐप्स को भी अपडेट करते रहें.

पानी से रहें सावधान

आजकल कई फोन वाटर रजिस्टेंस के साथ आते हैं. इसलिए कई लोग पानी में फोन लेकर घुस जाते हैं. अंडरवाटर सेल्फी का भी खूब ट्रेंड चल रहा है. इसलिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये फोन वाटरप्रूफ नहीं होते हैं. पहली एक-दो बार में फोन को पानी से कोई नुकसान न हो, लेकिन लंबे समय तक पानी में रहने से फोन खराब हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

पुराना फोन है बड़े काम की चीज, बेचने की बजाय लें ये काम, कई मुश्किलें हो जाएंगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget