एक्सप्लोरर

Samsung के पहले ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन का नाम हुआ लीक, फीचर्स भी आए सामने, जानें कब होगा लॉन्च

सैमसंग अपने ट्रिपल फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स में इस फोन के संभावित नाम और फीचर्स की जानकारी सामने आई है. इसके साथ ही लॉन्चिंग को लेकर भी बड़ी जानकारी मिली है.

Samsung पिछले काफी समय से अपने पहले ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल या ट्राई-फोल्ड फोन पर काम कर रही है. अब इसके बारे में कुछ जानकारियां लीक होने लगी हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका अनुमानित नाम और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है. बता दें कि अभी ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल सेगमेंट में केवल चीनी कंपनी Huawei का एक मॉडल है. सैमसंग अपनी पेशकश से इसे टक्कर देने वाली है. आइए पूरी खबर जानते हैं.

क्या हो सकता है डिवाइस का नाम?

सैमसंग अपने ट्राई-फोल्ड फोन का नाम Galaxy G Fold फोल्ड रख सकती है. अभी तक “G” ब्रांडिंग के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फोन के फोल्डिंग मैकेनिज्म को दर्शाने वाला हो सकता है. सैमसंग इस फोन में अंदर की तरफ फोल्ड होने वाली स्क्रीन दे सकती है. जब यह फोन बंद होगा तो इसकी स्क्रीन अंदर रहेगी और गिरने पर उसे नुकसान होने की आशंका कम रहेगी. वहीं Huawei के Mate XT की स्क्रीन है बाहर की तरफ फोल्ड होती है. इस बंद करने पर एक डिस्प्ले सामने रहती है, जिससे डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है.

ये हो सकता है डिस्प्ले का साइज

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पूरी तरह अनफोल्ड होने के बाद Galaxy G Fold की स्क्रीन 9.96 इंच की हो सकती है. यह Z Fold 6 के 7.6 इंच स्क्रीन की तुलना में 30 प्रतिशत बड़ी है. फोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन की हाइट एक सामान्य स्मार्टफोन की तरह 6.5 इंच हो सकती है. Galaxy G Fold का वजन Mate XT के लगभग समान यानी 298 ग्राम होने की संभावना है. सैमसंग G Fold में Z-series से अलग और नए डिस्प्ले और प्रोटेक्टिव फिल्म यूज करेगी. 

कब हो सकती है लॉन्चिंग?

फोन लॉन्च को लेकर अभी तक सैमसंग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कयास हैं कि इसे 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी सीमित मात्रा में ही इसका प्रोडक्शन करने की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें-

कम नहीं हो रहा DeepSeek चैटबॉट का क्रेज, 140 देशों में टॉप पर पहुंचा, भारत से सबसे ज्यादा नए यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
क्या अमरिंदर सिंह का BJP से हुआ मोहभंग? कहा- वो कुछ नहीं पूछते
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
आर्थिक संकट में वेस्टइंडीज क्रिकेट, खिलाड़ियों की सैलरी कटी; टूर्नामेंट रद्द
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget