एक्सप्लोरर

Galaxy S25 सीरीज के बाद एक और धमाका करेगी Samsung, Tri-Fold Phone समेत इस साल लाएगी 4 फोल्डेबल फोन

Samsung इस साल फोल्डेबल सेगमेंट में 4 नए फोन लॉन्च कर सकती है. इनमें कंपनी का पहला Tri-Fold फोन भी शामिल होने की उम्मीद है. इन्हें साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है.

Samsung इसी हफ्ते अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के फैन्स के लिए यही एकमात्र सौगात नहीं होगी. इसी साल सैमसंग अपने पहले Tri-Fold Phone समेत 4 नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. भले ही इस सेगमेंट में डिमांड कम हो रही है, लेकिन सैमसंग अभी हाथ खड़े करने के लिए तैयार नहीं है. आइये जानते हैं कि फोल्डेबल सेगमेंट में इस साल सैमसंग की क्या तैयारी है.

Galaxy Z Flip FE हो सकती है नई पेशकश

उम्मीद के मुताबिक, सैमसंग इस साल Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 लॉन्च करेगी. Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की फोल्डेबल इनर स्क्रीन और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है, वहीं Galaxy Z Flip 7 की बात करें तो इसमें 6.85 की इनर और 4 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. Fold 7 को पतला बनाने के लिए कंपनी इससे S पेन का सपोर्ट खत्म कर सकती है. इसके बाद S पेन को अलग से चार्जिंग की जरूरत होगी.

इन दोनों के अलावा कंपनी Galaxy Z Flip FE भी लॉन्च कर सकती है. यह फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा, जिसकी कीमत किफायती रखी जाएगी. कीमत कम रखने के लिए कंपनी इसके फीचर या हार्डवेयर से समझौता कर सकती है.

अपना पहला Tri-Fold Phone लाने के लिए तैयार है सैमसंग

सैमसंग के पहले Tri-Fold Phone में कुल लगभग 10 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. अभी कंपनी के Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच की स्क्रीन मिलती है. इसके मुकाबले Tri-Fold में पूरा खुलने पर 10 इंच की स्क्रीन बन जाएगी. सैमसंग इसमें अंदर की तरफ फोल्ड होने वाली स्क्रीन ला सकती है. जब यह फोन बंद होगा तो इसकी स्क्रीन अंदर रहेगी और गिरने पर उसे नुकसान होने की आशंका कम रहेगी. फोल्डेबल फोन की कम मांग को देखते हुए कंपनी इनका सीमित मात्रा में प्रोडक्शन करेगी. इन चारों फोन को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

"इतना खराब है कि...", Paytm सीईओ को नहीं पसंद आया iPhone 16, इस वजह से हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget