एक्सप्लोरर

एक-दो नहीं, Samsung के इस फोन में मिलेगी तीन स्क्रीन, लाखों में होगी कीमत, जानें कब होगा लॉन्च

फोल्डेबल फोन के साथ बाजार में खलबली मचाने वाली सैमसंग अब एक बार फिर तैयार है. 29 सितंबर को कंपनी अपना तीन स्क्रीन वाला फोन लॉन्च कर सकती है.

Samsung Galaxy Z TriFold: एक स्क्रीन के बाद अब दो स्क्रीन वाले स्मार्टफोन भी पुराने होते जा रहे हैं. बाजार में अब जल्द ही तीन स्क्रीन वाले फोन के बीच कंपीटिशन होता नजर आएगा. चीनी कंपनी Huawei के बाद अब सैमसंग भी अपना तीन स्क्रीन वाला फोन बाजार में उतारने वाली है. सैमसंग ने ही 2019 में फोल्डेबल फोन के साथ मार्केट में धमाका किया था और अब एक बार फिर वह खलबली मचाने को तैयार है. कंपनी 29 सितंबर को अपना पहला तीन स्क्रीन वाला फोन Galaxy Z TriFold लॉन्च कर सकती है.

मार्केट में तीन स्क्रीन वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा Galaxy Z TriFold

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो सैमसंग का Galaxy Z TriFold मार्केट में तीन स्क्रीन वाला दूसरा फोन होगा. इस तरह का पहला फोन पिछले साल चीन में उतारा गया था, जब Huawei ने अपना Mate XT बाजार में लॉन्च किया था. अब इसका सेकंड-जनरेशन मॉडल भी आने वाला है. बताया जा रहा है कि सैमसंग 29 सितंबर को दक्षिण कोरिया में Galaxy Z TriFold को लॉन्च करेगी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Galaxy Z TriFold में क्या मिल सकता है?

तीन स्क्रीन वाले इस फोन के फीचर्स को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इसका फोल्डिंग मैकेनिज्म Mate XT से अलग होगा. Mate XT G-fold लेआउट दिया गया है, जिसमें स्क्रीन की राइट और लेफ्ट साइड बीच की तरफ फोल्ड होती है. वहीं सैमसंग के फोन में स्क्रीन की राइट साइड बेस की तरह काम करेगी और बाकी दोनों सेक्शन अंदर की तरफ फोल्ड होंगे. Galaxy Z TriFold में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसी भी उम्मीद है कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा. 

जेब पर पड़ेगा भारी

सैमसंग के तीन स्क्रीन वाले फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को जेब पर काफी बोझ डालना पड़ेगा. अभी तक आई लीक्स के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 2.65 लाख रुपये रह सकती है. लॉन्च के बाद ही इसकी सेल शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक इन कयासों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें-

YouTube पर वीडियो वायरल करना बेहद आसान, बस आप यह ट्रिक जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget