एक्सप्लोरर

Redmi A1+ और Moto E22s में कम कीमत में मिले कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi A1+ और Moto E22s दोनों स्मार्टफोन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. दोनों स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है.

Redmi A1+ Launch: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi A1+ को भारत में लॉन्च कर दिया है. शाओमी ने Redmi A1+ को इस साल लॉन्च हुए अल्ट्रा बजट फोन के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर बाजार में उतारा है. दोनों फोन की डिजाइन और फीचर्स में कोई अंतर देखने को नहीं मिलता है. इस अल्ट्रा बजट फोन में भी Redmi A1 की तरह ही 5000mAh की बैटरी और 6.52 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने भी भारतीय मार्केट में अपना बजट स्मार्टफोन Moto E22s को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. आइए दोनों फोन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Redmi A1+ के फीचर्स

  • रेडमी के इस अल्ट्रा बजट फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 2GB RAM + 32GB और 3GB RAM + 32GB में पेश किया गया है.
  • इस फोन में 6.52 इंच की वाटरड्रॉप नॉच वाली HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है.
  • फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है.
  • फोन में 60Hz रिफ्रेश और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है.
  • Redmi A1+ में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है.
  • फोन में 3GB LPDDR4X RAM और 32GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है.
  • रेडमी का यह फोन 5000mAh की बैटरी और 10W माइक्रो यूएसबी चार्जिंग फीचर के साथ पेश किया गया है.

Redmi A1+ कैमरा

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 8MP का है. इसके अलावा फोन में एक QVGA सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और लेदर फिनिशिंग वाला बैक पैनल दिया गया है.

Redmi A1+ कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi, डुअल 4G सिम कार्ड, 3.5mm ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है. इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Light Blue, Light Green और Black में पेश किया गया है.

Redmi A1+ की कीमत

Redmi A1+ की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है. फोन की पहली सेल 17 अक्टूबर को दिन के 12 बजे Mi.com और Flipkart पर शुरू की जाएगी. दिवाली पर यह फोन 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

Moto E22s की कीमत 

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को आर्कटिक ब्लू और इको ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है. इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. 

Moto E22s की स्पेसिफिकेशन 

फोन में 6.5 इंच की एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो पंचहोल डिजाइन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में एंड्रॉयड 12 का एक्सपीरियंस मिलता है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट भी दिया गया है. Moto E22s में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है. 

Moto E22s में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है. फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट दिया गया है. Moto E22s में 5000mAh की बैटरी और 10 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 मिमी हेडफोन जैक का सपोर्ट है.

यह भी पढ़ें-

Google Pixel Fold के स्पेसिफिकेशन लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget