एक्सप्लोरर

POCO का 5G स्मार्टफोन POCO M3 Pro हुआ लॉन्च, Realme 8 5G से होगा मुकाबला

Realme 8 5G जहां भारत में भी लॉन्च हो चुका है वहीं POCO M3 Pro कब भारत में उपलब्ध होगा इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. हालांकि इसे 20 मई से यूरोपीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

POCO ने अपने नए 5G स्मार्टफोन POCO M3 Pro का कल ग्लोबल लॉन्च कर दिया है. मार्केट में POCO M3 Pro का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Realme 8 5G से होगा. POCO M3 Pro की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इस फोन में डायनैमिक स्वीच फीचर वाला डिस्प्ले मिलता है जो 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं Realme 8 5G में भी 6.5 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. 

POCO M3 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो ये MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है.साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है. वहीं Realme 8 5G में Dimensity 700 5G का प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही फोन Android 11 OS के साथ आते हैं.

दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है POCO M3 Pro 5G

POCO M3 Pro 5G दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता हैं. ये 4GB RAM + 64GB इंटर्नल मेमोरी और 6GB RAM + 128GB इंटर्नल मेमोरी के दो वेरियेंट में मार्केट में उतारा गया है. वहीं Realme 8 5G तीन वेरियेंट में आता है. 4GB RAM + 64GB इंटर्नल मेमोरी में इसका बेस वेरियेंट आता है. इसके अलावा 4GB RAM + 128GB इंटर्नल मेमोरी और 8GB RAM + 128GB के इसके अन्य दो वेरियेंट भी मार्केट में उपलब्ध हैं. POCO M3 Pro 5G और Realme 8 5G दोनों ही में 5,000mAh की बैटरी और 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है. दोनों ही में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. 

POCO M3 Pro 5G में मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
 
POCO M3 Pro 5G में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है. फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का ही डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है. वहीं Realme 8 5G में इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5 नाइट स्केप फिल्टर दिए गए हैं. वहीं 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

ये हैं कीमत 

POCO M3 Pro 5G के 4GB+64GB वेरियेंट की कीमत EUR 179 (करीब 16,000 रुपये) है. वहीं, इसका 6GB+128GB वेरियेंट EUR 199 (लगभग 17,750 रुपये) में मिलेगा. यह फोन POCO Yellow, Cool Blue, और Power Black कलर में आता है. Realme 8 5G के 4GB RAM + 64GB के बेसिक वेरियेंट की कीमत 13,999 रुपये हैं. जबकि 4GB RAM + 128GB 14,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB वेरियेंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें 

सरकार की चेतावनी के बाद व्हाट्सएप की सफाई, कहा- नई प्राईवेसी पॉलिसी से निजिता पर असर नहीं

अगले साल बंद होगा Microsoft का वेब ब्राउजर Internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget