एक्सप्लोरर

इंतजार हुआ खत्म! आज लॉन्च होंगे OnePlus 13 और OnePlus 13R, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

OnePlus आज अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च करेगी. लॉन्चिंग से पहले इनके संभावित फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने आई गई है.

OnePlus आज अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus 13 और OnePlus 13R लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी की प्रीमियम लाइनअप में आने वाले इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स में कई अपग्रेड मिलेंगे. लॉन्चिंग से एक दिन पहले कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स और अपग्रेड्स को लेकर जानकारी दी है. आइये जानते हैं कि इस सीरीज के बारे में अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आ चुकी है.

फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएंगे दोनों फोन

डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस लाइनअप में कर्व्ड डिस्प्ले को बदल रही है. दोनों ही स्मार्टफोन नए फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो एक फ्रेश लुक दे रहा है. कैमरा मॉड्यूल पुराने स्मार्टफोन जैसा ही सर्कुलर है, लेकिन कैमरा बंप को फोन के फ्रेम से जोड़ने वाला डिजाइन एलिमेंट हटा लिया गया है. इससे फोन का लुक काफी बदल गया है. OnePlus 13 वेगन लैदर और ग्लास फिनिशिंग में आएगा. इसे वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. OnePlus 13R में ग्राहकों को लैदर ऑप्शन नहीं मिलेगा.

बैटरी और सॉफ्टवेयर

दोनों ही फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएंगे, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. दोनों फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजन OS15 पर रन करेंगे. OnePlus 13 को 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है, वहीं OnePlus 13R को क्रमश: तीन और चार साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी.

लाइनअप में होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

OnePlus 13 में 50MP का सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है. दूसरी तरफ OnePlus 13R में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह OnePlus 13R कंपनी की R-सीरीज में टेलीफोटो लेंस के साथ आने वाला पहला फोन होगा.

क्या हो सकती है संभावित कीमत?

देश में OnePlus 13 की कीमत 67,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच रह सकती है, वहीं OnePlus 13R भी 50,000 रुपये से कम में लॉन्च हो सकता है. 13 की महंगी कीमत का कारण इसमें दिया जाने वाला स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट है. हालांकि, कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें-

बार-बार फोन चार्जिंग का झंझट होगा खत्म, Apple और Samsung कर रहीं नई टेक्नोलॉजी पर काम, लंबी चलेगी बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget