एक्सप्लोरर

Nothing Phone 1: एक बार फिर विवादों में कंपनी, यूजर्स ने ऑनलाइन पोस्ट की फोन में आ रही दिक्कतें

Nothing Phone 1 Issues: पिछले हफ्ते Nothing ने अपना पहला फोन लॉन्च किया और तभी से कंपनी को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. ये तीसरी बार है जब कंपनी गलत कारणों को लेकर चर्चा में है.

Nothing Phone 1 Green Tint Issue: हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone 1 के कई यूजर्स ने अपने हैंडसेट में आ रही दिक्कते रिपोर्ट की हैं. कई यूजर्स ने दावा किया हैं कि उन्हें मिले फोन की स्क्रीन पर ग्रीन टिंट(Green Tint) दिखती है. वहीं कुछ यूजर्स में ट्विटर(Twitter) पर फोन में आ रही इस समस्या की छोटी क्लिप्स भी शेयर की है. कई यूजर्स का यह भी कहना है कि रिप्लेसमेंट फोन्स में भी यहीं समस्याएं देखने को मिल रही हैं.  पिछले हफ्ते Nothing ने अपना पहला फोन लॉन्च किया और तभी से कंपनी को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे पहले साउथ इंडियन कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिव्यू यूनिट न भेजने को लेकर और उसके बाद फोन में IP53 रेटिंग होने के बावजूद कैमरा मॉड्यूल में मॉस्चर आने की दिक्कत देखने को मिली थी. 

डेड पिक्सल की प्रॉब्लम भी की गई रिपोर्ट

कुछ यूजर्स ने नथिंग फोन 1 की स्क्रीन पर देखे गए ग्रीन टिंट के वीडियो भी ऑनलाइन पोस्ट किए हैं. एक यूजर ने शिकायत की कि उसे होल-पंच कैमरा कटआउट के पास एक डेड पिक्सल वाला फोन मिला है. कुछ यूजर्स ने तो अपनी समस्याएं reddit पर पोस्ट की है. वहीं कंपनी ने भी यूजर्स की इन समस्याओं को संज्ञान लिया है और समाधान का भरोसा दिया है.   

कई फोन्स में आ चुकी है ग्रीन टिंट की समस्या

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी फोन की डिस्प्ले में ग्रीन टिंट और डेड पिक्सल की समस्या आई हो. OLED डिस्प्ले वाले कई स्मार्टफोन जैसे कि Pixel 6, Pixel 6 Pro, iPhone 12, Galaxy Note 20 Ultra, में भी टिंट की समस्या देखी गई थी. हालांकि इन फोन्स में कलर टिंट की समस्या सॉफ्टवेयर अपडेट से हल कर दी गई थी. 

Nothing Phone (1) के स्पेसिफिकेशंस

ये फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है. इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP53 सर्टिफिकेशन होने की बात कही गयी है. इसके साथ ही नथिंग फोन (1) 6.55-इंच FHD+ 10-बिट ओएलईडी   (OLED) डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. इस पैनल में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, HDR10+ सपोर्ट, 402ppi पिक्सल डेनसिटी और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है. पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग को भी सपोर्ट करता है.

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+(Snapdragon 778+) चिपसेट द्वारा ऑपरेटेड, फोन 12GB तक एलपीडीडीआर (LPDDR5) रैम और 256GB यूएफएस (UFS) 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. फोन के रियर में एक डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 50MP सोनी आइएमएक्स766 (Sony IMX766) सेंसर और दूसरा 50MP सैमसंग जेएन (Samsung JN1) अल्ट्रावाइड सेंसर है. इसके साथ 16MP का सोनी आइएमएक्स471 (Sony IMX471) फ्रंट कैमरा है. फीचर और स्पेसिफिकेशन को लेकर फोन से काफी उम्मीद थी लेकिन यूजर बढ़ने के बाद ही इसकी असलियत का पता लगाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नथिंग फोन (1) भारत में 32,999 रुपये से शुरू होता है, जो 8GB/256GB वैरिएंट में आता है. 8GB/256GB की कीमत 35,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 38,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें-

Nothing Phone (1): हाल ही में लॉन्च हुए फोन में आई दिक्कत, यूजर ने किया ट्वीट

Nothing Phone 1 का साउथ इंडिया में क्यों हो रहा बायकॉट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget