एक्सप्लोरर

Motorola Edge 60 Fusion vs Nothing Phone 3a vs OnePlus Nord CE 4: मिड रेंज सेगमेंट में जानें कौन है ज्यादा बेहतर

Motorola Edge 60 Fusion vs Nothing Phone 3a vs OnePlus Nord CE 4: मोटोरोला ने हाल ही में Motorola Edge 60 Fusion को मार्केट में लॉन्च किया है.

Motorola Edge 60 Fusion vs Nothing Phone 3a vs OnePlus Nord CE 4: मोटोरोला ने हाल ही में Motorola Edge 60 Fusion को मार्केट में लॉन्च किया है. यह फोन देश का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है. शानदार फीचर्स के बावजूद, इस फोन को मार्केट में कड़ी टक्कर मिल रही है. मोटोरोला को Nothing Phone 3a और OnePlus Nord CE 4 जैसे दमदार स्मार्टफोन्स कड़ी टक्कर दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि मिड-रेंज सेगमेंट में तीनों स्मार्टफोन में कौन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो Edge 60 Fusion में या तो टेक्सटाइल इंस्पायर्ड फिनिश मिलती है या फिर वीगन लेदर बैक जो हाथ में प्रीमियम फील देता है. वहीं, इसके फ्रंट को गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट किया गया है. OnePlus Nord CE 4 में प्लास्टिक बैक और Panda Glass प्रोटेक्शन दी गई है जबकि Nothing Phone 3a में ग्लास बैक और फ्रंट पैनल मौजूद है. फ्रेम की बात करें तो मोटो और नथिंग दोनों में एल्यूमिनियम फ्रेम है, जबकि वनप्लस प्लास्टिक फ्रेम इस्तेमाल करता है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: डिस्प्ले

Motorola Edge 60 Fusion में एक घुमावदार डिस्प्ले दिया गया है जबकि बाकी दोनों फोन्स में फ्लैट स्क्रीन दी गई है. मोटो का फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है. इसके मुकाबले, बाकी दोनों डिवाइस केवल हल्की फुल्की स्प्लैश रेजिस्टेंस देते हैं. डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में तीनों में 120Hz OLED पैनल दिया गया है लेकिन मोटोरोला का डिस्प्ले न केवल ज़्यादा शार्प है बल्कि इसकी ब्राइटनेस भी सबसे ज़्यादा है. यह फोन HDR10+ कंटेंट को अच्छे से सपोर्ट करता है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 4 में पावरफुल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके बाद Nothing Phone 3a में Snapdragon 7s Gen 3 और फिर Motorola में Dimensity 7400 चिपसेट आता है. तीनों प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छे हैं लेकिन वनप्लस का प्रोसेसर थोड़ा बेहतर परफॉर्म करता है. हालांकि, Motorola का बेस वेरिएंट बाकी दोनों की तुलना में दोगुना स्टोरेज ऑफर करता है जो इसे और खास बनाता है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: सॉफ्टवेयर

सॉफ्वेयर पर नज़र डालें तो तीनों ही स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं. लेकिन Motorola और Nothing का फोन आउट ऑफ द बॉक्स लेटेस्ट वर्ज़न के साथ आता है जिससे उन्हें बेहतर अपडेट सपोर्ट मिलने की संभावना है. तीनों फोन का यूज़र इंटरफेस हल्का और कस्टमाइज़ेबल है. जहां Nothing OS को सबसे क्लीन माना जाता है, वहीं OxygenOS और Hello UI भी अपने फीचर्स के साथ अच्छा अनुभव देते हैं.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: बैटरी

बैटरी कैपेसिटी के मामले में मोटो और वनप्लस फोन में नथिंग से 10% बड़ी बैटरी दी गई है. चार्जिंग की बात करें तो Nord CE 4 में 100W की फास्ट चार्जिंग मिलती है जो तीनों में सबसे तेज़ है. वहीं, Nothing Phone 3a में चार्जिंग अडैप्टर बॉक्स में नहीं दिया गया है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप के मामले में Motorola Edge 60 Fusion में 50MP का Sony LYT-700C सेंसर दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट है और साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है. यह फोन फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसका कैमरा Pantone द्वारा वेरिफाइड है.

वहीं, OnePlus Nord CE 4 में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है. इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं, Nothing Phone 3a सबसे वर्सेटाइल कैमरा सेटअप देता है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है. इसके फ्रंट में भी 32MP का कैमरा मौजूद है.

Edge 60 Fusion vs Phone 3a vs Nord CE 4: कीमत

कीमतों पर नज़र डालें तो मोटोरोला Edge 60 Fusion को कंपनी ने दो वेरिएंट में उतारा है. इसके 8GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 12GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.

दूसरी तरफ, वनप्लस नॉर्ड सीई4 स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत फिलहाल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर 22,428 रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24,458 रुपये तक जाती है. नथिंग की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

Jio, Airtel या Vi! 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कौन देता है सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान? जानें आपको किसमें है फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget