एक्सप्लोरर

जानिए- बच्चों का मोबाइल फोन एडिक्शन कितना खतरनाक है, माता-पिता जरूर पढ़ें ये खबर

बच्चों पर स्मार्टफोन के असर पर ज्यादा ध्यान इसलिए दिया जाता है क्योंकि छोटी उम्र में मानसिक और शारीरिक स्तर विकास में समय लगता है और किसी भी आदत या शौक के लत में बदलने के गंभीर असर दिखते हैं.

मोबाइल फोन अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. खास तौर पर स्मार्टफोन दिनचर्या में शामिल हो चुके हैं, क्योंकि इसके साथ आने वाली सुविधाएं का हम रोज इस्तेमाल करते हैं. ये सिर्फ फोन पर बात करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि न्यूज अपडेट चेक करना, मैच स्कोर देखना या सीधे लाइव मैच, फिल्म देखना या वीडियो कॉलिंग करने में रोजाना इस्तेमाल होता है. ये जितनी सुविधाएं लेकर आता है उतनी ही परेशानी भी बढ़ा रहा और छोटे बच्चों में ये सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जहां फोन एक लत की तरह बनता जा रहा है.

स्मार्टफोन की लत बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक एक जैसी है और इसके असर हर उम्र पर पड़ रहा है, लेकिन बच्चों पर इसके असर पर ज्यादा ध्यान इसलिए दिया जाता है क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में वक्त लगता है और किसी भी आदत या शौक के लत में बदलने के गंभीर नतीजे दिखते हैं.

आज के दौर में बच्चों के हाथों में आसानी से पहुंच रहे स्मार्टफोन के कई नुकसान हो रहे हैं-

गुस्सा और चिढ़चिढ़ापन बढ़ना- छोटी उम्र में गुस्सा या चिढ़ना आम बात है क्योंकि उस उम्र में चीजों को समझने और उनका विश्लेषण करना आसान नहीं होता. स्मार्टफोन की लत के कारण ये और बढ़ रहा है. अगर बच्चे को फोन का इस्तेमाल करने से रोका जाए, तो उनमें गुस्सा होने की प्रवृति बढ़ रही है. साथ ही ये बच्चों को पहले से ज्यादा चिढ़चिढ़ा बना रहा है. मसलन, नेटवर्क न आना या फोन की बैटरी खत्म होने पर अक्सर ये रूप दिखता है.

फोन पर निर्भरता बढ़ना- टेक्नोलॉजी पर इंसानी निर्भरता लगातार बढ़ रही है. स्मार्टफोन के मामले में भी यही है. सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि पढ़ाई से जुड़ी चीजें हो या ऑनलाइन शॉपिंग या फिर अन्य कोई काम, उसके लिए सामान्य तरीकों के बजाए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के कारण निर्भरता बढ़ रही है और कई बार फोन की अनुपस्थिति में ये मुश्किल में डालने वाली है.

खेल-कूद में रुचि कम होना- घर से बाहर जाकर पार्क में दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन या कई तरह के गेम खेलना बचपन का अहम हिस्सा होता है. ये न सिर्फ बच्चों के शारीरिक विकास में सहायक होता है, बल्कि उनके व्यवहार और मानसिकता को भी बेहतर करता है, लेकिन मोबाइल फोन पर वक्त गुजारने के कारण बच्चे अहम पहलू से दूर हो रहे हैं. मनोरंजन के लिए फोन में गेम से लेकर फिल्में और वीडियो तो हैं, लेकिन वो शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित कर रहा है.

घरवालों से छुपकर इस्तेमाल करना- बचपन में कई बच्चे अपने घर से छुपकर छोटे-मोटे काम करते हैं, लेकिन ज्यादातर ऐसे होते हैं, लेकिन स्मार्टफोन के दौर में ये और ज्यादा बढ़ गया है. फिर चाहे वो रात में तय वक्त के बाद भी फोन का इस्तेमाल हो या घर से छुपाकर स्कूल में फोन ले जाना हो.

गलत कामों की बढ़ती प्रवृति- ये सबसे बड़ा पहलू है, जिसने अभिभावकों को परेशान किया है. बच्चों में छोटे-मोटे गलत कामों से लेकर बड़े अपराध की ओर जाने की प्रवृति बढ़ी है. हाल ही में पंजाब में दो ऐसे मामले आए थे, जिनमें 16 और 17 साल के लड़कों ने अपने घरवालों से छुपकर PUBG मोबाइल गेम में लाखों रुपये उड़ा दिए थे. इसके अलावा 2-3 साल पहले ब्लू व्हेल गेम के कारण कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी, जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला था.

साइबर अपराध के शिकार- आधुनिक दौर में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है और बच्चों के मामले में ये और भी खतरनाक है, क्योंकि ऐसे अपराधी स्मार्टफोन को भेदकर अहम जानकारी चुरा सकते हैं, जो बच्चों के जीवन और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

इनके अलावा भी कई ऐसी समस्याएं हैं, जो स्मार्टफोन के कारण बच्चों में देखी गई है. फिर चाहे वो आखों पर उसका असर पड़ना हो या याद करने और कैलकुलेशन की क्षमता पर भी बड़ा असर पड़ा है, जो बच्चों के भविष्य के लिए घातक हो सकता है.

खुद उदाहरण पेश करें परिजन

ऐसे में हर परिवार में माता-पिता या अन्य परिजनों को घर में मौजूद बच्चों को इसके अति-इस्तेमाल से रोकना चाहिए. इसके लिए उन्हें उदाहरण पेश करते हुए खुद भी घर में कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि बच्चों के साथ ज्यादा बात कर सकें और साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख सकें.

ये भी पढ़ें ज्यादा देर तक बैठे रहना स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक, कैंसर और दिल की बीमारी का बढ़ जाता है खतरा Fitness Strategies: अपनी फिटनेस का ख्याल कैसे रखें? शुरुआत में क्या रणनीति अपनाएं? पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget