एक्सप्लोरर

32MP सेल्फी कैमरा, दमदार डिस्प्ले और बहुत कुछ! बस इतनी कीमत पर लॉन्च हुआ Itel S25 और S25 Ultra

Itel S25, S25 Ultra Launched: itel ने बाजार में S25 सीरीज को सैमसंग से पहले ही पेश कर दिया है. आईटेल ने अपनी नई सीरीज में itel S25 और itel S25 Ultra को लॉन्च किया है.

Samsung Galaxy S25 सीरीज को लेकर पिछले काफी दिनों से टेक जगत में चर्चा चल रही है. सैमसंग के फैंस इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी Galaxy S25 सीरीज को आने में कुछ वक्त है. लेकिन इससे पहले दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी itel ने बाजार में S25 सीरीज को सैमसंग से पहले ही पेश कर दिया है. आईटेल ने अपनी नई सीरीज में itel S25 और itel S25 Ultra को लॉन्च किया है.

आईटेल के इस  S25 और S25 Ultra स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इस फोन का डिजाइन सैमसंग के गैलेक्सी एस24 और अपकमिंग गैलेक्सी एस25 सीरीज से मैच करता है. प्रीमियम डिजाइन के बावजूद इस फोन को कंपनी ने किफायती दाम पर पेश किया है. आइए, आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं.

itel S25 और S25 Ultra की कीमत

कंपनी ने  itel S25 और S25 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन में  8GB रैम डाला है.  itel S25 में आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है. वहीं,  itel S25 Ultra में आपको 256B स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. बता दें कि आईटेल के इन नए स्मार्टफोन्स को अभी फिलीपींस के मार्केट में पेश किया है. itel S25 को कंपनी ने करीब 8,950 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, जबकि  itel S25 Ultra को कंपनी ने 15,880 रुपये में पेश किया गया है.

itel S25 और S25 Ultra कलर ऑप्शन्स

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के कलर ऑप्शन की बात करें तो आईटेल ने एस25 को Bromo Black, Mambo Mint और Sahara Gleam कलर ऑप्शन्स के साथ मार्केट में उतारा है, जबकि, आईटेल एस25 अल्ट्रा में आपको Meteor Titanium, Bromo Black और Komodo Ocean कलर ऑप्शन मिल जाएंगे.

itel S25 Ultra के फीचर्स

itel S25 Ultra में 6.78 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा. इसके साथ ही इसमें Gorilla Glass 7i दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इस फोन में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है. फोन में आपको 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही 8GB एक्सटेंडेड रैम का भी सपोर्ट मिलता है.

स्टोरेज और कैमरे पर डालें नजर

स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. साथ ही 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में आपको 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

WhatsApp ने बढ़ाई आफत! चैट खोलते ही ग्रीन हो रही है स्क्रीन, जानें सही करने का तरीका

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget