एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण की तस्वीरें कैद करने के लिए रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो आंखों की सुरक्षा के साथ आएंगी अच्छी फोटो

रविवार का सूर्य ग्रहण इस साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है. इस दौरान 'रिंग ऑफ फायर' भी देखने को मिलेगी.भारत में सूर्य ग्रहण 10 बजे के बाद देखा जा सकेगा, जो दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दिखेगा.

2020 के पहले सूर्य ग्रहण के लिए सभी तैयार हैं. ये इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसको लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा है क्योंकि इस दौरान ‘रिंग ऑफ फायर’ देखने को मिलेगी. यानि वो लम्हा जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच में होता है और उसके कारण धरती से सूर्य पूरा दिखने के बजाए सिर्फ एक चमकदार छल्ले जैसा लगता है. हर कोई इस लम्हे को अपने जहन में उतारने के साथ ही इसे अपने कैमरा में भी कैद करना चाहेगा. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतने की बेहद जरूरत है.

नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण भारत में सुबह 10 बजे के बाद दिखना शुरू होगा और दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दिखेगा. सूर्य ग्रहण को लेकर एक बुनियादी जानकारी हम कई सालों से सुनते और पढ़ते आ रहे हैं कि इसे कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. हमेशा एक फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए खास तौर पर बने चश्मे या स्क्रीन फिल्टर्स आसानी से मिल जाते हैं.

मौजूदा वक्त में ग्रहण देखने के साथ ही इसकी तस्वीर उतारने और खास तौर पर सोशल मीडिया पर उसे अपलोड करने का शौक बेहद सामान्य बात हो गई है. इस लिहाज से ये जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि न तो आंखों को नुकसान हो और न ही मोबाइल या कैमरा को.

बेहतर और सुरक्षित तस्वीर के लिए जरूरी ये कदम

  • सबसे जरूरी बात ये है कि अगर आप मोबाइल कैमरा से तस्वीर ले रहे हों, तो चाहे वो कितना भी बेहतरीन कैमरे वाला फोन हो, उसमें तस्वीर एकदम परफेक्ट आना मुश्किल है, क्योंकि मोबाइल कैमरा का सेंसर छोटा होता है. इसके बावजूद अपने पास याद के तौर पर रखने लायक तस्वीर जरूर आ ही जाएगी.
  • तस्वीर लेते वक्त ये ध्यान देना जरूरी है कि आप आंखों पर फिल्टर जरूर लगाकर रखें, क्योंकि अक्सर तस्वीर लेते वक्त हम बेहतर परिणाम के लिए बार-बार स्क्रीन से आंखें हटाकर सब्जेक्ट की ओर भी देखते हैं. सूर्य ग्रहण की स्थिति में ये घातक हो सकता है.
  • मोबाइल कैमरा से फोटो लेते हुए ये सबसे अहम है कि हमारा ध्यान पूरी तरह से स्क्रीन पर रहे, क्योंकि फोन की स्क्रीन में ग्रहण की तस्वीरें देखने पर आंखों को कोई नुकसान नहीं होता. इसके अलावा, मोबाइल कैमरा का अपर्चर भी इतना बड़ा नहीं होता, कि सूर्य की किरणें उसके अंदर आकर फोन या उसकी स्क्रीन को किसी तरह का नुकसान पहुंचा पाए.
  • अच्छी तस्वीर लेने के लिए जरूरी है कि एक्सपोजर को कम रखें. अगर एक्सपोजर फुल रहा तो सूर्य की जितनी भी लाइट होगी वो कैमरा में आएगी और तस्वीर में सिर्फ सफेद उजाला ही दिखेगा. इसलिए फोन पर एक्सपोजर बिल्कुल कम कर दें.
  • इसी तरह अगर आप प्रोफेशनल कैमरा या सामान्य DSLR से भी तस्वीरें ले रहे हैं, तो भी सीधे उसके व्यूफाइंडर से देखने की चूक न करें. ये आंखों को नुकसान पहुंचता सकता है. अगर कैमरा में डिस्प्ले है तो उससे ही देखकर तस्वीर लें. साथ ही कैमरा के लेंस के आगे सोलर फिल्टर भी इस्तेमाल करें, ताकि लेंस को और कैमरा के सेंसर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.
  • एक अहम बात, जो अच्छी फोटो के लिए जरूरी है. एक ट्राईपॉड जरूर रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल फोन का ऑटोफोकस इसमें सही से काम नहीं करेगा और जूम करने पर कैमरा काफी हिलने लगता है. ट्राईपॉड से कैमरा को स्थिर करने में मदद मिलेगी और मैनुअल फोकस करने के बाद स्थिर कैमरा से बेहतर तस्वीर आएगी.

ये भी पढ़ें

सूर्य ग्रहण में क्यों नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इनके पीछे का विज्ञान

Surya Grahan LIVE: जानें आपके प्रदेश में सूर्यग्रहण का सही समय, आपकी राशि पर ग्रहण का प्रभाव, क्या कहते हैं ज्योतिषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget