एक्सप्लोरर

इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता और सबसे महंगा इंटरनेट, देखें लिस्ट और डिटेल्स

Worldwide Mobile Data Pricing: Cable.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में मोबाइल डेटा की कीमतें सबसे कम हैं. जबकि दुनिया में सबसे महंगा मोबाइल डेटा Saint Helena में मिलता है.

Worldwide Mobile Data Pricing 2022: भारत (India) में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स पहले के मुकाबले महंगे जरूर हो गए हैं, लेकिन अब भी भारत में मोबाइल डेटा काफी सस्ता है. वर्ल्डवाइड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 (Worldwide Mobile Data Pricing 2022) की ताज़ा लिस्‍ट में भारत को मोबाइल डेटा की दरों में पांचवां स्थान मिला है. इस रिपोर्ट में दुनिया भर में 233 देशों में 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत को नापा गया. लिस्‍ट को Cable.co.uk नाम की एक वेबसाइट ने जारी किया है. बता दें, यह एक प्राइस कंपेरिजन साइट है. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

सबसे सस्ता इंटरनेट कौन से देश में मिलता है?

  1. Cable.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में मोबाइल डेटा की कीमतें सबसे कम हैं. इजरायल में 1 GB डेटा की कीमत 0.04 डॉलर (भारतीय मुद्रा में 3 रुपये प्रति GB) है.
  2. दूसरे नंबर पर इटली का कब्जा है. इटली में 1 GB डेटा की कीमत 0.12 डॉलर (9.5 रुपये) है.
  3. तीसरे नंबर पर San Marino आता है, यहां पर 1 GB डेटा की कीमत 0.14 डॉलर (11 रुपये) है.
  4. चौथे नंबर पर Fiji देश का नाम आता है, Fiji में 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत 0.15 डॉलर (12 रुपये) है.
  5. पांचवें नंबर पर अपने देश भारत का नाम आता है, जहां 1 GB मोबाइल डेटा 0.17 डॉलर (13.5 रुपये) में मिलता है.

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल 5G टेक्नॉलजी में ग्लोबल लीडर (Global Leader) है. इसके अलावा, रिपोर्ट में भारत में सस्ती दरों को लेकर यह कहा गया है कि यहां जनता मोबाइल डेटा पर बहुत अधिक निर्भर है इसलिए कीमत को काफी कम रखा गया है.

सबसे महंगा इंटरनेट कौन से देश में मिलता है?

  1. दुनिया में सबसे महंगा मोबाइल डेटा Saint Helena में मिलता है. Saint Helena में 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत 41.06 डॉलर (3,279.65 रुपये) है.
  2. दूसरे नंबर पर Falkland Islands का नाम आता है, यहां 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत 38.45 डॉलर (3,071 रुपये) पड़ती है.
  3. तीसरे नंबर पर Sao Tome and Principe है, यहां 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत 29.49 डॉलर (2,355.50 रुपये) है.
  4. चौथे नंबर पर Tokelau है, जहां 1 GB डेटा ग्राहकों को 17.88 डॉलर (1428 रुपये) का पड़ता है.
  5. पांचवें नंबर पर Yemen है, जहां 1 GB मोबाइल डेटा की कीमत 16.58 डॉलर (1324 रुपये) है. 

रिपोर्ट के अनुसार, महंगा मोबाइल डेटा देने वाले टॉप 5 देशों में से दो देश तो Sub-Saharan Africa रीजन के हैं और इन पांच में से चार देश आइलैंड देश हैं.

Oppo A96 में हुई 1000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget