एक्सप्लोरर

Foldable iPhone पर काम कर रही है Apple, डिस्प्ले और डिजाइन के बारे में सामने आईं ये बातें, जानें कब होगा लॉन्च

ऐपल दो फोल्डेबल डिवाइस को लेकर आगे बढ़ रही है. इनमें से एक फोल्डेबल आईफोन और दूसरा फोल्डेबल आईपैड है. पहले कंपनी फोल्ड होने वाला आईफोन लॉन्च कर सकती है.

फोल्डेबल आईफोन को लेकर कई सालों से कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐपल ने ऐसा कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है. अब कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऐपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने के करीब पहुंच गई है. कंपनी एक फोल्डेबल आईफोन और एक बड़े डिस्प्ले वाले फोल्डेबल आईपैड पर काम कर रही है. इनमें से फोल्डेबल आईफोन पहले लॉन्च किया जा सकता है. इसका डिस्प्ले साइज आईफोन 16 Pro Max की स्क्रीन से बड़ा होगा और यह अंदर की तरफ फोल्ड होगा.

आईफोन 18 लाइनअप के साथ लॉन्च होने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला फोल्डेबल आईफोन सैमसंग गैलेक्सी Z Flip और मोटोरोला Razr की तरह क्लैमशेल फोल्डिंग डिवाइस होगा. ऐसा बताया जा रहा है कि इस प्रोडक्ट को 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आईफोन 18 लाइनअप के साथ लॉन्च हो सकता है और ऐपल अब इस दिशा में और देरी नहीं करना चाहती. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को V68 कोडनेम दिया है, जिससे पता चलता है कि यह प्रोडक्ट प्रोटोटाइपिंग स्टेज से आगे बढ़ चुका है.

फोल्डेबल आईपैड पर भी चल रहा काम

कंपनी एक बड़े फोल्डेबल डिवाइस पर भी काम कर रही है, जिसे आईपैड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके और अनफोल्ड होने पर उसकी स्क्रीन लगभग 20 इंच के बराबर हो जाए. फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने के बाद कंपनी इस पर जारी काम को आगे बढ़ा सकती है.

घट रही है फोल्डेबल डिवाइस की मांग

ऐपल के पहले फोल्डेबल आईफोन से फोल्डेबल मार्केट में जारी गिरावट के थमने के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल, 2019 से 2023 के बीच फोल्डेबल डिवाइस मार्केट में 40 प्रतिशत सालाना की वृद्धि हुई थी, लेकिन 2024 में इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है. अगले साल से बिक्री में और तेज गिरावट आने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके चलते सैमसंग समेत अन्य कंपनियों ने फोल्डेबल डिवाइस का प्रोडक्शन कम करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें-

क्या e-PAN Card डाउनलोड करने के लिए आया है कोई मेल? स्कैमर्स कर रहे हैं चूना लगाने की कोशिश, अलर्ट रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget