एक्सप्लोरर

चीनी कंपनी ने पेश किया iPhone 14 Pro Max का क्लोन, कीमत है सिर्फ 2000 रुपए

TechGoing की खबर के अनुसार, आईफोन 14 सीरीज के लॉन्च के बाद चीन की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 14 Pro Max का क्लोन बिकना शुरू हो चुका है. यह स्मार्टफोन i14 Pro Max के नाम से लिस्टेड किया गया है.

i14 Pro Max: हर साल कोई न कोई चीनी कंपनी आईफोन का क्लोन बना देती है, जो दिखने में हू-बहू नई आईफोन सीरीज जैसा लगता है. कुछ कंपनियां डिजाइन के साथ-साथ सॉफ्टवेयर की भी नकल कर लेती हैं और कुछ कंपनियों के डिवाइस बस आईफोन जैसे दिखते हैं, लेकिन ये किसी अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले होते हैं. इस बार भी एक चीनी कंपनी ने iPhone 14 Pro स्मार्टफोन का क्लोन पेश कर दिया है. इसका i14 Pro Max नाम है. इसकी कीमत असली आईफोन की कीमत से बहुत कम है. आइए डिटेल में जानते हैं.

iPhone 14 Pro Max का क्लोन

Apple ने इस महीने iPhone 14 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस को पेश किया गया हैं. iPhone 14 Pro और iPhone Pro Max में पिल-शेप नॉच दी गई है, जो नए डाइनैमिक आइलैंड इंटरफेस के साथ आती है. Apple iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत यूनाइटेड स्टेट्स में 999 डॉलर है और भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये (लगभग 1,700 डॉलर) है.

i14 Pro Max Features

TechGoing की खबर के अनुसार, इस सीरीज के लॉन्च के बाद चीन की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 14 Pro Max का क्लोन बिकना शुरू हो चुका है. यह स्मार्टफोन i14 Pro Max के नाम से लिस्टेड किया गया है. यह पहली नजर में बिलकुल एपल के नए डिवाइस जैसा लग रहा है. इसकी कीमत असली डिवाइस से बहुत कम है.यह क्लोन चीनी वेबसाइट detail.1688.com पर 520 युआन में लिस्टेड किया गया है. यह लगभग 72 डॉलर या 5,900 रुपये के बराबर हैं. चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, i14 Pro Max में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर है, जो 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है. लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 48MP + 108MP कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें 7800mAh बैटरी है. फोन के फीचर लिस्ट में फेस अनलॉक और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की स्क्रीन भी शामिल की गई हैं.

जब हम इस साइट पर गए तो इस साइट पर हमें और भी कई सारी i14 Pro Max लिस्टिंग नजर आईं, जो 185 युआन (लगभग 2,000 रुपये) या इससे भी सस्ते में लिस्टेड हैं. यहां पर हमें बेहद ही सस्ते दाम में iPhone 13 Pro Max का क्लोन i13 Pro Max, Samsung Galaxy S22 Ultra का क्लोन S22Ultra5 और ऐसे ही दूसरे क्लोन फोन भी दिखाई दिए.

बाहर से स्मार्टफोन मंगाने वालों को ऐसी वेबसाइट और क्लोन प्रोडक्ट से बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढें-

iPhone 14 Pro: आईफोन 14 प्रो में कैसे एक्टिवेट करें ब्लैक एंड व्हाइट मोड

WeTransfer हुआ डाउन, फाइल भेजने और डाउनलोड करने में आई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget