एक्सप्लोरर

Meta ने किया खुलासा, इसलिए महिलाएं छोड़ रही हैं Facebook

Facebook: मेटा (Meta) की एक आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक को काफी महिलाओं ने सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वे अपनी सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंतित थीं.

Meta Research: फेसबुक (Facebook) के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़े मार्केट में से एक है, लेकिन अब Meta को भारत में ही यूजर्स बढ़ाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया साइट्स पर बढ़ती अश्लीलता है. सोशल मीडिया साइट्स पर बढ़ती अश्लीलता से भारतीय महिलाओं ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए प्लेटफार्म को छोड़ना शुरू कर दिया है. इस बात का खुलासा कहीं और से नहीं बल्कि स्वयं मेटा की दो साल तक चली एक रिसर्च से हुआ है. भारत (India) में कारोबारी चुनौतियों को लेकर मेटा ने ये रिसर्च कराई थी. बता दे, यह रिसर्च साल 2021 के अंत में पूरी हुई थी.

Facebook क्यों छोड़ रही महिलाएं  

मेटा (Meta) की इस आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक को काफी महिलाओं ने सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वे अपनी सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंतित थीं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में नेगेटिव कंटेंट ज्यादा चलता हैं. बता दें, महिलाओं के बिना मेटा भारत में सफल व्यापार नहीं कर सकता है.

रिसर्च में 79% महिला यूजर्स ने फेसबुक पर अपने कंटेंट और फोटो के दुरुपयोग के बारे में चिंता व्यक्त की है. इसके साथ ही 20 से 30% महिलाओं ने कहा कि बीते सात दिनों में फेसबुक पर उन्हें अश्लीलता का सामना करना पड़ा है. यही वजह है कि फेसबुक Lock Profile Picture का फीचर लेकर आई थी, जिसके बाद से जून 2021 तक 34 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस फीचर का प्रयोग किया है.

Facebook पर यूजर्स ना बढ़ने के अन्य कारण

इसके अलावा फेसबुक पर यूजर्स न बढ़ पाने के कुछ अन्य कारणों का भी खुलासा हुआ है. इनमें शामिल है.

  • अश्लील कंटेंट
  • जटिल ऐप डिजाइन
  • भाषा की बाधा

मेटा (Meta) की यह रिसर्च हजारों लोगों का सर्वे करके की गई है. यह रिपोर्ट कहती है कि भारत में फेसबुक के 45 करोड़ यूजर्स हैं. इतनी बड़ी संख्या में फेसबुक यूजर्स किसी अन्य देश में नहीं हैं, लेकिन मेटा के अन्य प्लेटफार्म व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के मुकाबले फेसबुक यूजर्स में पिछले साल से कमी देखने को मिली है.

OnePlus Nord Buds CE की लॉन्चिंग कंफर्म, कीमत होगी बजट फ्रेंडली, जानें प्रीमियम फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget