एक्सप्लोरर

मेटा ने शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय के साथ की साझेदारी, देशवासियों को सशक्त बनाने पर जोर दे रही कंपनी

मेटा ने शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साथ तीन साल की पार्टनरशिप की है. कंपनी 10 लाख एंटरप्रेन्योर को डिजिटल  मार्केटिंग में प्रशिक्षित करेगी.  

Meta: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा ने सोमवार को कहा कि उसने देश भर में छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साथ तीन साल की साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप के जरिए कंपनी देशवासियों में स्किल्स डेवेलप करेगी. इसके अलावा कंपनी ने उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) के साथ एक आशय पत्र (एलओआई) पर भी हस्ताक्षर किए हैं.

मेटा ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ दो अन्य एलओआई पर भी हस्ताक्षर किए हैं ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके. बता दें, इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी अगले 3 सालों में 10 लाख उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग कौशल में प्रशिक्षित करेगी. इसके अलावा, उभरते और मौजूदा उद्यमियों को कंपनी 7 क्षेत्रीय भाषाओं में मेटा प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का उपयोग करके डिजिटल मार्केटिंग स्किल में ट्रेन भी करेगी.

समय के साथ लोगों का बदलना जरुरी- राजीव चंद्रशेखर

इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार का फोकस इस तेजी से बदलते समय में युवाओं और कार्यबल को कौशल से लैस करना है ताकि वे टेक्नोलॉजी और ग्लोबल इकॉनमी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके. उन्होंने कहा कि डिजिटल स्किल महत्वपूर्ण रूप से लाखों छोटे ग्रामीण, सूक्ष्म और स्व-रोज़गार उद्यमियों के बीच एक पुल का प्रतिनिधित्व करता है जो उन्हें विस्तार, विकास और सफल होने में सक्षम बनाता है.

बता दें, मेटा की दिसंबर 2021 से सीबीएसई के साथ साझेदारी भी चल रही है जिसके तहत 1 करोड़ छात्रों और 10 लाख शिक्षकों को एआर, वीआर, एआई और डिजिटल नागरिकता में प्रशिक्षित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें;

25,000 तक के बजट में आते हैं ये शानदार स्‍मार्टफोन्‍स, आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्‍ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें
iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें
Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड
Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड
फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम
फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget