एक्सप्लोरर

Instagram और WhatsApp बिकने वाला है! Meta पर शुरू हुई कानूनी जंग, मार्क जुकरबर्ग की बढ़ी टेंशन

Meta पर कोर्ट में एंटीट्रस्ट केस शुरू हो गया है और अगर फैसला खिलाफ गया तो ज़ुकरबर्ग को WhatsApp और Instagram बेचना पड़ सकता है.

अमेरिका के वॉशिंगटन में सोमवार को एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta पर एंटीट्रस्ट यानी बाजार में एकाधिकार बनाने का आरोप लगा है. इस मामले की सुनवाई अब कोर्ट में शुरू हो चुकी है. अगर कोर्ट का फैसला Meta के खिलाफ गया, तो कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग को अपनी दो सबसे बड़ी ऐप्स, WhatsApp और Instagram बेचनी पड़ सकती हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल Meta ने साल 2012 में Instagram को करीब 1 अरब डॉलर में और 2014 में WhatsApp को लगभग 22 अरब डॉलर में खरीदा था. उस वक्त इन दोनों डील को अमेरिका की संघीय व्यापार आयोग (FTC) ने मंजूरी दी थी, लेकिन अब FTC का कहना है कि ये सौदे इसलिए किए गए थे ताकि सोशल मीडिया मार्केट में Meta का दबदबा बना रहे और कॉम्पिटिशन खत्म हो जाए.

FTC क्यों कर रही है केस?

FTC का आरोप है कि Meta ने Instagram और WhatsApp को इसलिए खरीदा ताकि भविष्य के संभावित मुकाबले को पहले ही खत्म किया जा सके. कोर्ट में पेश एक ईमेल में मार्क जुकरबर्ग ने लिखा था—'कभी-कभी मुकाबला करने के बजाय खरीद लेना बेहतर होता है.' FTC का मानना है कि अगर ये खरीदारी न होती, तो सोशल मीडिया का चेहरा आज कुछ और होता और यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलते.

Meta की सफाई

वहीं Meta की तरफ से यह तर्क दिया गया है कि वह अकेली कंपनी नहीं है जो सोशल मीडिया की दुनिया में खेल रही है. TikTok, Snapchat और Reddit जैसी कई कंपनियां हैं जो Meta को कड़ी टक्कर देती हैं. ऐसे में Meta का कहना है कि उसने कोई नियम नहीं तोड़ा और बाजार में आज भी प्रतियोगिता बनी हुई है.

क्यों है ये मामला अहम?

अमेरिका में एंटीट्रस्ट कानून बेहद सख्त हैं. किसी भी कंपनी को यह इजाजत नहीं है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को खरीदकर बाजार पर एकाधिकार बना ले. अगर कोर्ट को लगता है कि Meta ने ऐसा किया है, तो कंपनी को मजबूरन Instagram और WhatsApp को अलग करना पड़ सकता है.

क्या होगा अगर Meta हार जाती है?

अगर FTC यह साबित करने में सफल होती है कि Meta की रणनीति बाजार में कॉम्पिटिशन खत्म करने की थी, तो कोर्ट Meta को दोनों ऐप्स बेचने का आदेश दे सकता है. ये फैसला न सिर्फ मार्क जुकरबर्ग के लिए बड़ा झटका होगा, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा संकेत होगा कि अब सरकारें टेक कंपनियों की मनमानी पर सख्ती दिखाने लगी हैं.

नतीजा क्या होगा?

फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है. जानकारों की राय भी बंटी हुई है. कुछ का मानना है कि Meta अपनी बात साबित करने में कामयाब हो जाएगी, तो कुछ का कहना है कि FTC के पास मजबूत सबूत हैं. लेकिन इतना जरूर है कि अगर फैसला FTC के पक्ष में जाता है, तो यह सोशल मीडिया की दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget