एक्सप्लोरर

Instagram पर ऐसा क्या दिखा, जो Meta को मांगनी पड़ गई माफी? दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान

दुनियाभर के Instagram यूजर्स अपने फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेट दिखने के कारण परेशान रहे. मेटा ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती को ठीक कर दिया गया है.

बीते एक-दो दिन से दुनियाभर के Instagram यूजर्स परेशान रहे हैं. दरअसल, उनके फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेट की बाढ़ आई हुई है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें हर दूसरी रील या पोस्ट ऐसी दिख रही है, जो हिंसा, गनशॉट्स और गोलीबारी आदि से संबंधित है. कई यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की है. इसके बाद इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती को ठीक कर दिया गया है.

यूजर्स को अचानक दिखने लगे हिंसा वाले वीडियो

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि पिछले कुछ घंटों से उसकी रील्स फीड में केवल हिंसक और डिस्टर्ब कर देने वाले वीडियो नजर आ रहे हैं. उसने पूछा कि क्या बाकी लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है? एक और यूजर ने पोस्ट किया, "इंस्टाग्राम को क्या हो गया है? कुछ स्क्रॉल के बाद ही मैं केवल हिंसा और सेंसेटिव कंटेट देख रहा हूं." इसी तरह एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, "मेटा ये क्या हो रहा है? मेरे इंस्टाग्राम फीड पर पिछले 8 घंटे से ज्यादा समय से केवल सेंसेटिव कंटेट आ रहा है. क्या किसी और को भी यह दिक्कत आ रही है?" 

मेटा ने कहा- गलती को कर लिया है ठीक

मेटा ने इस मामले को लेकर माफी मांगी है और गलती ठीक कर लेने की बात कही है. कंपनी ने कहा कि उस एरर को ठीक कर लिया गया है, जिसकी वजह से रील्स में हिंसक और सेंसेटिव कंटेट दिख रहा है. बता दें कि मेटा की नीतियों की तहत कंपनी ऐसे कंटेट को यूजर्स को नहीं दिखाती, जो हिंसक या सेंसेटिव हो. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह कुछ ग्राफिक कंटेट को यूजर्स तक जाने देती है ताकि जरूरी मुद्दों पर जागरुकता फैलाई जा सके. ऐसा कंटेट वॉर्निंग लेबल के साथ आता है.

ये भी पढ़ें-

आज शुरू होगी iPhone 16e की बिक्री, ऑफर में मिल रही 10,000 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget