एक्सप्लोरर

X के रास्ते चली Meta, Facebook और Instagram पर आ रहा यह फीचर, इस तारीख से होगा शुरू

Meta ने एक्स की तर्ज पर कम्युनिटी नोट्स फीचर के रोल आउट का ऐलान कर दिया है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर यह 18 मार्च से रोल आउट होना शुरू हो जाएगा. अभी इसे केवल अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा.

Meta ने अपने Facebook, Instagram और Threads प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी नोट्स लाने का ऐलान कर दिया है. 18 मार्च से यह फीचर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अमेरिका में शुरू होगा. इसे फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम की जगह लाया जा रहा है, जिसे जनवरी में बंद कर दिया गया था. बता दें कि Elon Musk के एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर यह फीचर पहले से मौजूद है. ट्विटर पर 2021 में इसकी शुरुआत की गई थी. 

एक्स की टेक्नोलॉजी ही यूज करेगी Meta

मेटा ने कहा है कि वह कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम को दोबारा नहीं बना रही है और इसे एक्स के ओपन सोर्स एल्गोरिद्म पर तैयार किया जाएगा. बता दें कि कम्युनिटी नोट्स में यूजर्स ही किसी गलत जानकारी की फैक्ट चेकिंग करते हैं. इसके बाद अगर कोई गलत जानकारी वाली पोस्ट करता है तो उसके नीचे उसका खंडन और पूरा संदर्भ आ जाता है. मेटा ने इस फीचर को लेकर अपने बयान में कहा कि उसे उम्मीद है कि यह थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम से कम बायस्ड होगा और यह बड़े स्तर पर काम करेगा. कंपनी ने कहा कि 2016 में जब उसने फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम शुरू किया था, तब यह सही पसंद थी, लेकिन इसने उम्मीद के अनुरूप काम नहीं किया.

अमेरिका में होगी शुरुआत

मेटा इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका में लगभग 2 लाख कॉन्ट्रिब्यूटर्स को साइन-अप करेगी. इसके अलावा इच्छुक कॉन्ट्रिब्यूटर्स के लिए वेटिंग लिस्ट ओपन रखेगी. इसमें शामिल होने के लिए यूजर्स की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए. शुरुआत में यह इंग्लिश, स्पेनिश, चाइनीज, वियतनामीज, फ्रेंच और पुर्तगाली भाषा को सपोर्ट करेगा. मेटा ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट में यूजर्स ही यह डिसाइड करेंगे कि क्या लिखा जाना चाहिए. मेटा का इसमें कोई रोल नहीं होगा. हालांकि, पब्लिश होने से पहले किसी भी नोट के लिए अलग-अलग कॉन्ट्रिब्यूटर्स की सहमति ली जाएगी. नोट लिखने की लिमिट 500 कैरेक्टर होगी और इसमें ऐसा लिंक होना जरूरी है, जो नोट में लिखी बातों को सपोर्ट करता हो.

ये भी पढ़ें-

देशभर में फैला 5G का जाल, 776 में से इतने जिलों में मिल रही हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, सरकार ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
SIM नंबर याद नहीं? Jio से BSNL तक ऐसे पता करें अपना नंबर
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन
Google का कमाल! अब अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी TPU चिप्स, जानें क्या है मिशन
Google Chrome का नया फीचर पढ़ाई को बनाएगा Interactive, जानें कैसे?
Google Chrome का नया फीचर पढ़ाई को बनाएगा Interactive, जानें कैसे?
HMD का नया 5G फोन तैयार, Vibe 2 Pro में Dimensity 6300 की ताकत
HMD का नया 5G फोन तैयार, Vibe 2 Pro में Dimensity 6300 की ताकत

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget