एक्सप्लोरर

iPhone को टक्कर देने वाले टॉप 5 एंड्रॉयड फोन, मिलेगा 5जी नेटवर्क का सपोर्ट

अगर आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करें और उसके फीचर्स आईफोन के जैसे हों तो हम आपको ऐसे 5 एंड्रॉयड फोन के बारे में बता रहे हैं जिनमें 5जी सपोर्ट मिलेगा और कीमत आईफोन से काफी कम होगी.

हाल में ही आईफोन 12 के चार वैरियेंट लॉन्च हुए हैं और इनकी कीमत 699 डॉलर से लेकर 1099 डॉलर तक है. इंडिया में आईफोन 12 की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर है. आईफोन 12 में 5G कनेक्टिविटी के साथ डुअल कैमरा और एक पावरफुल प्रोसेसर है. अगर आप भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी यानी 5जी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन जिनमें आईफोन जैसे ही फीचर हैं, लेकिन इनकी कीमत आईफोन से काफी कम है.

Samsung galaxy A51 5G- आईफोन को टक्कर देने वाली पहली बड़ी कंपनी सैमसंग है. जो लोग आईफोन नहीं खरीदना चाहते वो सबसे ज्यादा सैमसंग पर भरोसा करते हैं. सैमसंग गैलेक्‍सी A51 5G  में भी आईफोन की तरह 5 जी कनेक्टिविटी है. इस फोन में फुल एचडी 6.5 इंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरे, एक इन स्क्रीन फिंगर प्रिंट रीडर, पावरफुल बैटरी और अच्छा प्रोसेसर मिल रहा है. अगर कीमत की बात करें तो ये फोन करीब 38 हजार रुपये में मिल जायेगा.

Google pixel 4a- 5जी फोन खरीदने वालों के लिए गूगल पिक्सल का 4a (5G) फोन अच्छा विकल्प हो सकता है. ये फोन 5जी को सपोर्ट करता है. इस फोन में 6.2 इंच की एचडी स्क्रीन है. ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G का प्रोसेसर है फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी और फास्ट चार्जिंग बैटरी है. इस फोन का कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल है. इस फोन की कीमत भी करीब 38 हजार रुपये से शुरू है.

Motorola one 5G- मोटोरोला वन 5G भी 5 जी कनेक्टिविटी वाले फोन के लिये अच्छा ऑप्शन है. इस फोन में 6.7 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन, चार रियर कैमरे और 128 जीबी का स्टोरेज है. फोन में 5000 mAh की पावरफुल बैटरी है. Motorola One 5G की कीमत 32 हजार रुपये से शुरु है.

One plus 8 pro- इसी साल लॉन्च हुआ वन प्लस 8 प्रो फोन भी 5 जी को सपोर्ट करता है. इस फोन में 6.78 इंच की एचडी स्क्रीन है. फोन में पावरफुल बैटरी है और ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 का प्रोसेसर है. फोन में 8 जीबी की रैम है और 4 कैमरे हैं, जिसमें से मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इस फोन का कैमरा प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिये भी यूज किया जा सकता है. फोन की कीमत 55 हजार से शुरु है.

Realme X50 5G- 5जी का फोन खरीदने वालों के लिये रियलमी का X50 5G फोन भी एक अच्छा ऑप्शन है. इस फोन में 6.44 इंच की एचडी स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर और 4200 mAh बैटरी है. फोन में आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और कैमरा 16 मेगापिक्सल है. फोन की कीमत करीब 37 हजार रुपये से शुरू है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget