एक्सप्लोरर

ये हैं टॉप 5 भारत में मिलने वाले 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

अगर आप भी खरीदना चाहते हैं 5G स्मार्टफोन, तो मार्केट में ये हैं आपके लिए ऑप्शन्स. सभी फोन में आपको शानदार फीचर्स के साथ 5G सपोर्ट सिस्टम मिलेगा.

मोबाइल कंपनियों के बीच बढ़ते कॉम्पटीशन को देखते हुए इन दिनों मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च हो रहे हैं. इन फोन में 5G कनेक्टिविटी भी दी जा रही है. भले ही देशभर में 2G और 3G का सपोर्ट भी अभी ठीक से नहीं मिल रहा हो. लेकिन मोबाइल कंपनियां अब 5G कनेक्टिविटी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं. भारत में अभी 5G नहीं है, लेकिन एक से दो साल के अंदर 5G नेटवर्क आने की उम्मीद है. महानगरों में रहने वाले लोगों में अब 5G स्मार्टफोन को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है. Motorola से लेकर Samsung तक लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपने 5G फोन मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं. भारत में  OnePlus Nord, Realme X50 Pro जैसे दर्जनों 5G वाले स्मार्टफोन हैं. आज हम आपको 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं आइये जानते हैं क्या खास हैं इनके फीचर्स और कीमत.

1 Motorola Moto 5G- Motorola ने Moto G 5G लॉन्च किया है. ये फोन सबसे कम कीमत वाला 5G स्मार्टफ़ोन है. आप इस 5G फोन को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Moto G 5G में 6.7 इंच मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. इस स्मार्टफ़ोन में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. फोन में 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. Moto G 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फ़ी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. फोन Android 10 प बेस्ड है. इसमें ग्रे और सिल्वर दो कलर ऑप्शन मिलेंगे. 2- Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra- सैमसंग के 5G कनेक्टिविटी के साथ दो फोन आते हैं जिसमें Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra शामिल हैं. देश में Galaxy S20+ आपको 77,999 रुपये में मिल जाएगा, जबकि Galaxy S20 Ultra आपको 97,999 रुपये में मिल जाएगा. दोनों फोन को Exynos 990 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है. Galaxy S20+ में आपको 10MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. वहीं Galaxy S20 Ultra में 40MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है.

3- Realme X50 Pro 5G- भारत में लॉन्च होने वाला सबसे पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro है. इस फोन में आपको Snapdragon 865 का प्रोसेसर दिया गया है. फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं स्मार्टफोन के हाईएंड वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. फोन के फीचर्स की बात करें तो 64MP + 8MP + 12MP + 2MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है. इस फोन में आपको ड्यूल फ्रंट कैमरा मिलेगा. जिसमें 32MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है.

4- OnePlus Nord - ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट वाला काफी सस्ता फोन है. इसे आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन  Qualcomm Octacore Snapdragon 765G प्रोसेसर पर वर्क करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में आपको 48MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. 32MP और 8MP का ड्यूल फ्रंट ​कैमरा दिया गया है. फोन में 4115mAh की बैटरी दी गई है.

5- OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro- 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में आपको OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro  जैसे फोन भी मिल जाएंगे. इन स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 का प्रोसेसर दिया गया है. जो 5G मॉडल पर काम करता है. कंपनी की ओर से OnePlus 8 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये और OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये रखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब, अब सरकार कर रही यह काम
Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब, अब सरकार कर रही यह काम
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget