एक्सप्लोरर

होली पर अपने फोन को पानी और रंग से कैसे बचाएं, जानिए सिंपल टिप्स

होली के रंग और हुड़दंग में कहीं आपका ये त्योहार फीका न पड़ जाए, इसलिए होली पर अपने महंगे फोन का ख्याल रखना बिल्कुल न भूलें. मोबाइल फोन को भीगने और रंगों से बचाने के लिए ये सिंपल टिप्स जरूर अपनाएं.

होली यानि रंगों का त्योहार आने वाला है. इस त्योहार पर लोग रंग और पानी से जमकर होली खेलना पसंद करते हैं. रंग- अबीर का ये ऐसा त्योहार है जिसमें सबकुछ भूलकर हर कोई इन रंगों में रंगना चाहता है. होली की मस्ती ऐसी छाई होती है कि कई बार लोग अपने फोन का ख्याल रखना भी भूल जाते हैं जिसकी वजह से अक्सर लोगों के फोन में पानी चला जाता है या रंग से फोन खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते है कि आपका कीमती फोन सही सलामत रहे और आपको किसी तरह का कोई नुकसान न झेलना पड़े तो आज हम आपको ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप होली के इस त्योहार को भी खूब इंजॉय करेंगे और आपका फोन भी खराब होने से बच जाएगा. आइये जानते हैं आपको कौन-कौन सी बातों का ख्याल रखना होगा.

1- होली के दिन कब कोई आपको रंगो से सराबोर कर दे आपको नहीं पता. इसलिए होली वाले दिन अपने फोन को मार्केट में मिलने वाले वाटरप्रूफ कवर में ही रखें.

2- होली के दिन रंगों से आपके हाथ और आप गीले रहते हैं. ऐसे में कई बार हम गीले हाथों से ही फोन पकड़ लेते हैं. इससे आपको बचना चाहिए. हाथ सुखाकर ही फोन का इस्तेमाल करें.

3- अगर होली खेलते वक्त भी आपको अपना फोन साथ रखना है तो फोन को किसी जिप वाले पाउच या वाटरप्रूफ बैग में ही रखें.

4- अगर किसी का कॉल आए या किसी को फोन करना हो और आपका सिर भीगा हुआ है तो फोन करते वक्त ध्यान रखें कोशिश करें कि स्पीकर पर बात कर लें. क्योंकि आपके सिर से पानी मोबाइल फोन में चला गया तो फोन खराब हो सकता है.

5- होली पर अगर आप फोन लेकर बाहर जा रहे हैं, तो साथ में इयरफोन या ब्लूटूथ जरूर ले जाएं. इससे आपको फोन पर बात करने में आसानी होगी.

6- अगर किसी वजह से फोन में पानी चला जाए तो, न तो कॉल रिसीव करें और न ही कॉल डायल करें. ऐसा करने की कोशिश पर आपके फोन में स्पार्किंग हो सकती है.

7- अगर फोन में पानी चला गया है तो फोन को स्विच ऑफ कर दें और बैटरी निकाल कर साफ कॉटन के कपड़े से पोंछकर सुखा दें.

8- एक घरेलू उपाय है कि आप फोन को भीगने पर पोंछने के बाद चावल के डिब्बे में बीच में रख दें. 12 घंटे बाद फोन को बाहर निकालें इससे फोन के भीतर की नमी गायब हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है USB Tethering? एक सेटिंग से सुपरफास्ट बन जाता है इंटरनेट
क्या है USB Tethering? एक सेटिंग से सुपरफास्ट बन जाता है इंटरनेट
Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?
Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?
बार-बार आने वाले बिजनेस मैसेज से मिलेगी राहत! WhatsApp ला रहा नया सिस्टम
बार-बार आने वाले बिजनेस मैसेज से मिलेगी राहत! WhatsApp ला रहा नया सिस्टम
नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को लगा बड़ा झटका! जानें कैसे
नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को लगा बड़ा झटका! जानें कैसे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget