एक्सप्लोरर

अपने मोबाइल को हैकर्स से कैसे बचाएं, जानिए फोन को सुरक्षित रखने का तरीका

साइबर हैकर्स के निशाने पर आपका मोबाइल और पर्सनल डाटा हो सकता है. ऐसे में अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए आप इन नीचे बतायी गई टिप्स को फोलो कर सकते हैं. इससे आपका स्मार्टफोन को हैकर्स की नज़र से बचा सकता है.

मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से कई तरह के ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं. आजकल मोबाइल में रहने वाला डाटा हैक करने के कई मामले सामने आए हैं. हैकर्स नए-नए तरीकों से यूजर्स का निजी डाटा चुरा रहे हैं. इसलिए सबसे जरूरी है अपने फोन को हैकर्स से बचाना. लेकिन सवाल ये कि आखिर हैकर्स से अपने स्मार्टफोन को कैसे बचाया जाए. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं.

फोन को लॉक करके रखें मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए पिन, पासवर्ड और पैटर्न का इस्तेमाल जरूर करें. ध्यान रखें कि पिन, पासवर्ड और पैटर्न लॉक थोड़ा जटिल होना चाहिए जिससे दूसरा फोन में लगे लॉक को आसानी से न खोल पाए. फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी उपयोग करें.

थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड न करें अगर मोबाइल को हैकर्स से बचाना चाहते हैं, तो गलती से भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड न करें. ऐसा करने से आपका फोन और निजी डाटा सेफ रहेगा. इन थर्ड पार्टी ऐप में ऐसे लिंक और मैलवेयर होते हैं, जो यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के साथ-साथ फोन को नुकसान पहुंचाते हैं.

फ्री पब्लिक Wi-Fi के यूज से बचें अगर आप किसी पब्लिक प्लेस पर गए हैं तो फ्री Wi-Fi या पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल न करें. सबसे ज्यादा सिक्युरिटी ब्रीच की घटनाएं पब्लिक Wi-Fi के जरिए ही अंजाम दिए जाते हैं. पब्लिक Wi-Fi के जरिए हैकर्स आपके स्मार्टफोन को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. खासतौर से पब्लिक Wi-Fi के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कभी न करें.

मोबाइल ऐप के परमिशन पेज को जरूर पढ़ें यूजर्स को किसी भी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके परमिशन पेज को जरूर पढ़ना चाहिए. अगर कोई ऐप कॉन्टैक्ट और लोकेशन जैसी जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगता है, तो उसे इंस्टॉल न करें. इससे आपका निजी डाटा लीक हो सकता है.

VPN नेटवर्क का करें इस्तेमाल पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल कर रहे हैं तो VPN सर्विस के जरिए ही इसका इस्तेमाल करें. VPN के जरिए Wi-Fi का इस्तेमाल करने से आपका नेटवर्क सुरक्षित रहेगा और हैकर्स को आपके डिवाइस का एक्सेस करना मुश्किल होगा. इससे आपका फोन और डाटा सुरक्षित रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget