एक्सप्लोरर

Xiaomi भारत छोड़ पाकिस्तान में लगाएगी अपना प्लांट? यहां जानें इस दावे में कितनी है सच्चाई?

साउथ एशिया इंडेक्स ने इस ट्वीट में लिखा था कि 'भारत सरकार के द्वारा 5,551 करोड़ रुपये अकाउंट में फ्रीज करने के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi भारत से पाकिस्तान शिफ्ट हो सकती है.

Xiaomi India: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों और भारत सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. टैक्स को लेकर सरकार और चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनियों के बीच अनबन चल रही है. इसी तना तनी के चलते अब एक खबर आई है कि भारत सरकार के साथ चल रहे तनाव के बीच चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भारत से पाकिस्तान में शिफ्ट करने की तैयारी में है. आइए जानते है आखिर इस बात में कितनी सचाई है

शाओमी (Xiaomi) ने दी जानकारी

दरअसल, यह पूरा बवाल साउथ एशिया इंडेक्स (South Asia Index) नाम के एक ट्वीट के बाद से शुरू हुआ. साउथ एशिया इंडेक्स ने इस ट्वीट में लिखा था कि 'भारत सरकार के द्वारा 5,551 करोड़ रुपये अकाउंट में फ्रीज करने के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi भारत से पाकिस्तान शिफ्ट हो सकती है.

क्या कहा शाओमी ने अपने बयान में

इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया. शाओमी ने कहा है कि ऐसा कुछ नही है और यह पूरी तरह से अफवाह है.
शाओमी (Xiaomi) ने अपने ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में कहा, 'यह ट्वीट पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. शाओमी (Xiaomi) ने साल 2014 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था और एक साल से भी कम समय में ही हमने अपना मेक इन इंडिया का सफर शुरू किया. कंपनी के 99% स्मार्टफोन और 100% टीवी भारत में निर्मित हैं. कम्पनी इस तरह के अफवाहों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.'

इसी हफ्ते शाओमी ने बैंक अकाउंट को फ्रीज करने को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शाओमी ने 3 अक्टूबर को हाईकोर्ट मे एक और याचिका दाखिल की है. कंपनी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) सक्षम प्राधिकारी के 29 सितंबर, 2022 के आदेश को चुनौती दी, जिसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 29 अप्रैल के जब्ती के आदेश की पुष्टि की थी.

ये भी पढ़ें -

वॉट्सएप पर ही मिल जाएगी ट्रेन के आने-जाने और PNR स्टेटस की पूरी जानकारी, पढ़ें पूरी डिटेल

Dark Mode क्या होता है? Android मोबाइल में इसका कैसे करें इस्तेमाल, जानें आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget