एक्सप्लोरर

Chaos Inside Twitter: एलन मस्क की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, ट्विटर के अंदर भी हो रहा घमासान, जानें क्या है मामला

ट्विटर खरीदते वक्त मस्क ने बोला था की ट्विटर को कमाई का जरिया न बनाकर, मानवता की मदद के लिए आगे बढ़ायेंगे. लेकिन अब कंपनी अपने ब्लू टिक यूजर्स के लिए शुल्क योजना लागू कर चुकी है.

Twitter: अब ट्विटर के ताजा-तरीन मुखिया अपनी कंपनी में ही घिरते जा रहे हैं और उनके दाव-पेच उलटे पड़ने लगे हैं अब ट्विटर के कर्मचारी ही एलन मस्क को नए-नए नियमों को लेकर घेरने लगे हैं और नए नियमों के मुताबिक कार्रवाई के लिए बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ मस्क के सामने स्टीफन की झड़ी लगी हुई है आइये आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा.

वरिष्ठ अधिकारीयों के इस्तीफे

मस्क ने ट्विटर में एंट्री करते ही CEO समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारिओं को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद ट्विटर के तमाम अधिकारी अपनी जॉब की अनिश्चितता को देखते हुए इस्तीफा दे चुके हैं. ख़बरों के अनुसार हाल ही में ट्विटर कर्मचारियों के साथ हुई मीटिंग में मस्क निकट भविष्य में कंपनी के भारी नुकसान में जाने का अंदेशा जता चुके है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

अधिकारी छोड़ चुके कंपनी

ट्विटर की अफरा-तफरी रुकने का नाम नहीं ले रही, एक के बाद एक कई अधिकारी कंपनी से स्तीफा दे चुके हैं. जिनमें ट्विटर की मुख्य सुरक्षा अधिकारी, ली किसनर, मुख्य निजता अधिकारी, डेमियन कियेर्न और मुख्य अनुपालन अधिकारी, मारियाने फॉगार्टी भी शामिल हैं. इनके अलावा भी कई अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं.

विज्ञापन में कमी

ट्विटर इस फेरबदल के बीच विज्ञापन की भारी कमी से जूझ रहा है. इसके चलते कंपनी को रोज औसतन चार मिलियन डॉलर, यानि लगभग 32 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है. विज्ञापन देने वाले ट्विटर में बदलाव को देखते हुए अभी दूरी बनाते जा रहे हैं.

पिछले महीने हुआ ट्विटर का सौदा

महीनों तक चली बातचीत के बाद टेस्ला के मालिक एलन मस्क ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने में सफल रहे. वहीं ट्विटर पर 13 बिलियन डॉलर का कर्ज है और उसे अगले एक साल के अंदर 1.2 बिलियन डॉलर की राशि ब्याज के रूप में चुकानी होगी. जबकि कंपनी की आमदनी इससे काफी कम है.

हालंकि,ट्विटर खरीदते वक्त मस्क ने बोला था की ट्विटर को कमाई का जरिया न बनाकर, मानवता की मदद के लिए आगे बढ़ायेंगे. लेकिन अब कंपनी अपने ब्लू टिक यूजर्स के लिए शुल्क योजना लागू कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- 5G Network in India: 1GBPS की इंटरनेट स्पीड के साथ, देश के दो और शहरों में पहुंच गया 5G नेटवर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget