एक्सप्लोरर

Credit Card से Online Shopping करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

आजकल डिजिटल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर आप क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो कई सावधानियां बरतनी चाहिए. इससे आप फ्रॉड का शिकार होने से बच सकते हैं.

How To Keep Credit Card Safe: आजकल साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दिन ऐसे मामले आते हैं, जिनमें किसी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाता है तो किसी की पर्सनल जानकारी चुराकर उसके अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं. ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी हो गया है. जरा-सी चूक आपको भारी पड़ सकती है और देखते ही देखते आपकी मेहनत की कमाई साइबर क्रिमिनल के पास पहुंच जाएगी. आज जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

भरोसेमंद साइट्स से ही करें शॉपिंग

हमेशा भरोसेमंद साइट्स से ही शॉपिंग करें. आजकल साइबर जालसाज लोगों को भ्रम मे रखने के लिए मिलते-जुलते नाम वाली साइट्स के जरिये भी धोखाधड़ी कर रहे हैं. ऐसे में हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप असली वेबसाइट से शॉपिंग कर रहे हैं.

जानकारी न होने पर रिसर्च करें

अगर आप किसी वेबसाइट से पहली बार शॉपिंग कर रहे हैं तो उसके बारे में रिसर्च जरूर करें. इंटरनेट पर जाकर उसके रिव्यू पढ़ें. अगर किसी वेबसाइट को नेगेटिव रिव्यू ज्यादा मिले हुए हैं तो उससे शॉपिंग करने से बचें. ऐसा करने से आप साइबर जालसाजों के जाल में फंसने से पहले ही बच जाएंगे. 

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करें

कई ऑनलाइन रिटेलर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑफर करते हैं. यह बहुत जरूरी है. पासवर्ड के अलावा इसमें आपके पास अपने अकाउंट को सिक्योर करने का एक और रास्ता मिल जाता है. ऐसे में अगर कोई आपके पासवर्ड पता भी कर लेता है, तब भी मैसेज या मेल पर मिले वेरिफिकेशन कोड के बिना वो आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएंगे.

वर्चुअल या डिस्पोजेबल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करें

कई फाइनेंशियल संस्थान वर्चुअल या डिस्पोजेबल क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हैं. ये टेंपरेरी कार्ड नंबर होते हैं, जो आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट से जुड़े होते हैं, लेकिन ट्रांजेक्शन के बाद ये एक्सपायर हो जाते हैं. ऐसे में कोई भी फ्रॉडस्टर आपके असली अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा.

अपने अकाउंट पर रखें नजर

अपने अकाउंट पर नजर रखें और नियमित अंतराल के बाद इसकी जांच करते रहे. इससे अगर कोई गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन होती है तो आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी और जरूरी कदम उठा पाएंगे. अकाउंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का पता चलते ही तुरंत बैंक को उसकी जानकारी दें.

ये भी पढ़ें-

अब तक की सबसे पावरफुल चिप और सबसे बड़ी RAM, iPhone 17 प्रो में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
क्या आपको पता हैं Android फोन की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के ये 3 लेवल? जानें टेक्नोलॉजी
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
Embed widget