एक्सप्लोरर

AI से कॉपी-पेस्ट करने वालों सावधान? यह चेतावनी आपकी नींद उड़ा देगी, जान लीजिए

Artificial Intelligence: Zoho कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर टेक प्रोफेशनल्स को सावधान किया है.

Artificial Intelligence: Zoho कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर टेक प्रोफेशनल्स को सावधान किया है. उनका कहना है कि सही तरह से इस्तेमाल करने पर AI सीखने और काम की गति बढ़ाने में मददगार है लेकिन अगर इस पर पूरी तरह निर्भर हो जाएं या लापरवाही से इसका इस्तेमाल करें तो यह प्रोडक्टिविटी को घटा भी सकता है.

AI को इंसानों की जगह देना सही नहीं

वेम्बू के मुताबिक “AI प्रोडक्ट एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है, जैसे X में Grok करता है. लेकिन मैं इससे नया कंटेंट तैयार करने का पक्षधर नहीं हूं. कस्टमर सपोर्ट में यह एजेंट्स को तेज़ी से काम करने में मदद करता है लेकिन AI को इंसानों की जगह देना सही नहीं है. और सबसे गलत है बिना बताए AI द्वारा लिखा गया टेक्स्ट ग्राहक को भेजना.”

वेम्बू खुद कैसे इस्तेमाल करते हैं AI?

अगस्त 2025 में X (पहले ट्विटर) पर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे रोज़ाना दो से तीन बार AI चैट टूल्स का इस्तेमाल करते हैं और अपने फोन में टॉप-5 AI ऐप्स इंस्टॉल किए हुए हैं. खुद को उन्होंने “मॉडरेट से हेवी यूज़र” बताया. उन्होंने खुलासा किया कि AI ने उनकी वेब सर्चिंग 80% तक कम कर दी है क्योंकि यह सीखने का तेज़ तरीका देता है. वे अक्सर अलग-अलग AI सिस्टम्स को आपस में डिबेट करने देते हैं जिससे किसी टॉपिक को गहराई से समझने में मदद मिलती है.

अंधा भरोसा न करें

वेम्बू के अनुसार, AI ग्राहक सेवा को तेज़ बना सकता है लेकिन इसे इंसानों की पूरी तरह जगह नहीं लेनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि AI से लिखा गया कोड सीधे इस्तेमाल करना खतरनाक है. इसे कड़े कंप्लायंस, प्राइवेसी और सिक्योरिटी रिव्यू से गुजरना ज़रूरी है. अगर यह प्रोसेस छोड़ दी जाए तो डेवलपर्स गैर-प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे होंगे.

उनके मुताबिक, ये जांचें समय लेने वाली होती हैं और कई बार AI द्वारा दिया गया समय बचाने का फायदा भी खत्म कर देती हैं. कुछ मामलों में तो AI डेवलपमेंट की गति को धीमा भी कर सकता है.

सीखने का टूल, इंसान का विकल्प नहीं

वेम्बू ने साफ कहा कि Zoho अपने प्रोग्रामर्स को AI का इस्तेमाल सीखने और समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित करता है लेकिन इंसानी निर्णय क्षमता को बदलने के लिए नहीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि कंपनी AI को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है और जैसे-जैसे वास्तविक अनुभव सामने आएंगे, रणनीति में बदलाव भी होगा.

यह भी पढ़ें:

चीन की नई तकनीक! अब रोबोट पैदा करेंगे बच्चें, जानें क्या है तकनीक और कितनी आएगी लागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget