एक्सप्लोरर

कहीं आपका ईमेल और पासवर्ड हैक तो नहीं है? जानिए चेक करने का तरीका

साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आपको ये जानना जरूरी है कि आपका अकाउंट सेफ है या नहीं. कहीं आपका पासवर्ड हैकर्स के निशाने पर नहीं है. जानिए आसान तरीका.

साइबर क्राइम इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन साइबर अटैक से जुड़ी खबरें सामने आती हैं. ये क्रिमिनल्स लाखों-करोड़ों लोगों के अकाउंट्स को हैक कर उन्हें अपना निशाना बनाते हैं. हैकर्स सिर्फ आपके बैंक अकाउंट्स को ही निशाना नहीं बनाते बल्कि आपके सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल आईडी को भी हैक कर सकते हैं. ऐसे में आपको साइबर अटैक से बचने के लिए समय-समय पर अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए. अपने अकाउंट्स के मजबूत पासवर्ड रखने की कोशिश करें, जिसे हैकर्स आसानी से हैक न कर पाएं. लेकिन फिर भी अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि कहीं आपका पासवर्ड हैक तो नहीं हुआ. कहीं हैकर्स की नज़र आपके अकाउंट पर तो नहीं है ? तो इसका पता लगाना काफी आसान है.

दरअसल जब भी हैकर्स साइबर अटैक करते हैं तो बड़ी संख्या में पासवर्ड इकठ्ठा करते हैं और समय-समय पर इसका इस्तेमाल करते रहते हैं. इसका मतलब ये जरूरी नहीं है कि अगर हैकर्स के पास आपका पासवर्ड है, तो आपके अकाउंट में कोई दिक्कत आए, हो सकता है आने वाले समय में आपके अकाउंट को टार्गेट बनाया जाए. इसलिए बेहतर होगा कि आप ये जान लें कि आपके अकाउंट्स का पासवर्ड सेफ है या नहीं. कुछ समय पहले गूगल की ओर से एक टूल जारी किया गया था. जिससे आप अपने पासवर्ड के लीक होने, कमजोर होने या फिर एक पासवर्ड कई अकाउंट के साथ यूज करने के बारे में पता लगा सकते हैं. इसके लिए आप passwords.google.com पर जा कर अपना अकाउंट लॉग इन कर लें. अब यहां पासवर्ड चेकअप का एक ऑप्शन होगा. इस पर क्लिक करते ही गूगल आपको कुछ जानकारियां देगा.

गूगल सेव्ड पासवर्ड के बेस पर जानकारी देगा कि आपके कितने पसावर्ड कॉम्प्रोमाइज्ड हैं यानी जो डेटा लीक में लीक हो चुके हैं. इसके अलावा आपके कितने पासवर्ड दुबारा इस्तेमाल किए गए हैं और कितने पासवर्ड्स कमजोर हैं. कॉम्प्रोमाइज्ड पासवर्ड पर क्लिक करके आपके अलग अलग वेबसाइट पर लॉग इन किए गए पासवर्ड नज़र आएंगे. यहां ये पता चलेगा कि कभी न कभी डेटा लीक के दौरान लीक हो चुके हैं और हो सकता है कि भविष्य में आप इस वजह से संकट में फंस जाएं. गूगल इस टूल में चेंज पासवर्ड का भी ऑप्शन देता है. यहां क्लिक करते ही आप उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जिसका पासवर्ड लीक हुआ है अब यहां आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं. गूगल के अलावा haveibeenpwned.com भी ऐसी वेबसाइट है जहां आप अपने पासवर्ड के हैक होने के बारे में पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको यहां अपनी ईमेल डालनी होगी. ईमेल आईडी एंटर करते ही आपको पता लग जाएगा कि कब-कब और किस वेबसाइट से आपकी ईमेल आईडी हैक हुई है. आप ये भी पता कर सकते हैं कि किस वजह से आपकी आईडी लीक हुई है. यहां आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं. या टू स्टेप वेरिफिकेशन के बाद कोई स्ट्रॉंग पासवर्ड डाल सकते हैं.

चुनें स्ट्रॉंग पासवर्ड पासवर्ड बनाते वक्त ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड स्ट्रॉंग हो. हाल ही में खराब पासवर्ड की टॉप-10 लिस्ट में ऐसे कमजोर पासवर्ड बताए गए जिन्हें कोई भी बड़ी आसानी से पता लगा सकता है. कमजोर पासवर्ड से हैकर्स बड़ी आसानी के आपके अकाउंट को निशाना बना सकते हैं. इसलिए पासवर्ड चुनते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने दे दिया वीजा!
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने दे दिया वीजा!
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
थाईलैंड से भारत आएगी 'आफत', यूपी- बिहार समेत 21 राज्यों में आज होगी बारिश
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget