एक्सप्लोरर

Apple ने ऐन मौके पर कर दिया खेल, अमेरिका से अलग होगा भारत में बिकने वाला यह आईफोन मॉडल, जानें अंतर

iPhone 17 Series की बिक्री आज से शुरू हो रही है. इससे पहले खबर आई है कि अमेरिका में बिकने वाले प्रो मॉडल की बैटरी भारत में मिलने वाले मॉडल से बड़ी होगी.

Apple ने iPhone 17 Series को बाकी फीचर्स के साथ-साथ बड़ी बैटरी से भी लैस किया है. आज से इस सीरीज की बिक्री शुरू हो रही है. ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी इसे लेकर एक्स पर अपनी उत्सुकता जाहिर की है. सेल शुरू होने से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक, अमेरिका में बिकने वाले आईफोन 17 सीरीज का प्रो मॉडल भारत के मॉडल से अलग होंगे और इसमें बैटरी को लेकर बड़ा अंतर होगा.

क्या होगा अंतर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में बिकने वाले आईफोन 17 सीरीज के मॉडल में बड़ी बैटरी होगी. इसकी तुलना में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले वेरिएंट छोटी बैटरी के साथ आएंगे. अमेरिका में 17 प्रो मॉडल की बैटरी 30 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 33 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करेगी, वहीं भारतीय वेरिएंट में 28 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और 31 घंटे का लोकल वीडियो प्लेबैक मिलेगा.

बैटरी कैपेसिटी में अंतर क्यों?

ऐप्पल ने अमेरिका में आईफोन मॉडल में बड़ी बैटरी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है. हालांकि, माना जा रहा है कि अमेरिका में मिलने वाले मॉडल केवल ई-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे, वहीं भारत समेत दूसरे देशों में बिकने वाले आईफोन मॉडल्स में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा. इसके चलते बैटरी कैपेसिटी में मामूली अंतर हो सकता है. 

आईफोन 17 लाइनअप की बैटरी

आईफोन 17 में 3,692 mAh की बैटरी है, जो आईफोन 16 की तुलना में 3.7 प्रतिशत बड़ी है. आईफोन एयर में 3,149 mAh की बैटरी दी गई है. यह 22 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है. प्रो मॉडल की बात करें तो 17 प्रो 4,252 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है. यह बैटरी आईफोन 16 प्रो की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत बड़ी है. आईफोन 17 प्रो मैक्स लाइनअप में सबसे बड़ी बैटरी (5,088 mAh) के साथ आया है, जो 16 प्रो मैक्स की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत बड़ी है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 के ये टॉप फीचर्स बना देंगे दीवाना, बाकी स्मार्टफोन्स की कर दी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget