एक्सप्लोरर

पिछले 10 सालों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में कितनी बड़ी उछाल? संसद में मंत्री के जवाब ने चौंकाया

2014-2024 Internet Users: लोकसभा में सरकार से पूछा गया कि पिछले एक दशक के दौरान टेलीफ़ोन और मोबाइल कनेक्शनों की कुल संख्या में कितनी वृद्धि हुई है. मंत्री ने इसका जवाब दिया है.

मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड का यूज देश में लगातार बढ़ रहा है. देश में पिछले 10 सालों में टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन की कुल संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. संसद में पूछे गए सवाल का सरकार ने जवाब दिया है. संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने इस बारे में संसद में एक ब्योरा दिया है. 

लोकसभा सदस्य कृष्ण प्रसाद टेन्नेटी और वाई.एस. अविनाश रेड्डी ने सरकार से पूछा कि विगत दशक के दौरान टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शनों की कुल संख्या में कितनी वृद्धि हुई है. साथ ही इस दौरान इंटरनेट और ब्रॉडबैंड की पहुंच में हुई वृद्धि में कितनी बढ़ोतरी हुई है. लोकसभा सदस्य ने ये भी पूछा कि इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में कितनी वृद्धि हुई है. 

राज्य मंत्री ने दिया ये जवाब

इसके जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि दिनांक 31.03.2014 तक टेलीफोन कनेक्शन 93.3 करोड़ थे, जबकि दिनांक 31.03.2024 तक इसकी संख्या 119.87 करोड़ हो गई.इस दौरान कुल वृद्धि दर 28.48 प्रतिशत रहा. ये डेटा ट्राई की दूरसंचार सेवा कार्य निष्पादन संकेतक संबंधी तिमाही रिपोर्ट  2014 से लेकर 2024 तक से लिया गया है.

10 साल में बढ़े इतने मोबाइल कनेक्शन

वहीं, दिनांक 31.03.2014 तक देश में मोबाइल कनेक्शन की संख्या 90.45 करोड़ थी, जो दिनांक 31.03.2024 तक 116.59 करोड़ हो गई. इस दौरान वृद्धि दर 28.90 प्रतिशत रहा है.  सरकार के मुताबिक, दिनांक 31.03.2014 तक इंटरनेट सब्सक्रिप्शन 25.16 करोड़ था, जो बढ़कर दिनांक 31.03.2024 तक 95.44 करोड़ हो गया. इस दौरान वृद्धि दर 279.33 रहा.  वहीं, ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन दिनांक 31.03.2014 तक 6.09 करोड़ था, जो दिनांक 31.03.2024 92.41 करोड़ रहा, यानि पिछले 10 साल में वृद्धि दर में 1417.41 करोड़ रहा है. 

बता दें कि दूरसंचार क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के सबसे बड़े प्राप्तकर्ताओं में से एक रहा है. दूरसंचार क्षेत्र में 2014-24 तक यह 12 बिलियन अमेरिका डॉलर की तुलना में 2014-24 की अवधि में 25-16 बिलियन अमेरिकी डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ है. 

ये भी पढ़ें-

अब हिंदी में भी यूज कर सकेंगे Meta AI, हर सवाल का देसी अंदाज में मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget