एक्सप्लोरर

Instagram यूजर्स की हुई मौज, म्यूजिक शेयर करना हुआ आसान, कंपनी लेकर आई कई नए फीचर्स

Instagram ने अपने यूजर्स की मौज कर दी है. दरअसल, कंपनी ने DM से संबंधित कई नए फीचर्स का ऐलान किया है. इन फीचर्स की मदद से म्यूजिक शेयर करना, मैसेज ट्रांसलेशन करना और शेड्यूल करना आसान हो जाएगा.

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है. ये फीचर्स डायरेक्ट मैसेजेस (DMs) से संबंधित हैं. इनमें म्यूजिक शेयरिंग टूल्स, मैसेज शेड्यूलिंग और ट्रांसलेशन आदि फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे. इनकी मदद से Instagram Apple के iMessage समेत दूसरे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर देना चाहती है. आइए, इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

म्यूजिक शेयरिंग टूल

कंपनी ने अब नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर दिया है. इसकी मदद से यूजर इंस्टाग्राम की म्यूजिक लाइब्रेरी से किसी भी गाने का 30 सेकंड का प्रीव्यू दूसरे यूजर्स के DM में भेज सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर उन युवा यूजर्स के काम का है, जो इंस्टाग्राम पर किसी नए गाने को सुनते हैं. इसके लिए यूजर्स को चैट कंपोजर स्क्रीन में जाकर म्यूजिक सर्च करना होगा. इसके बाद वो अपना मनपसंद गाना शेयर कर सकेंगे.

मैसेज शेड्यूलिंग

इंस्टाग्राम ने मैसेज शेड्यूलिंग फीचर भी दे दिया है. इसके तहत यूजर 29 दिन पहले मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं. यह ऐपल आईमैसेज के "सेंड लेटर" फीचर की तरह है. इसे सेंड बटन पर लॉन्ग प्रेस के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. शेड्यूल स्क्रीन ओपन होने के बाद यहां डेट और टाइम डालना होगा. 

ट्रांसलेशन टूल और पिन्निंग मैसेज

इंस्टाग्राम पर आया नया टूल अब मैसेज को ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है. लॉन्चिंग के समय इसमें 99 भाषाएं जोड़ी गई हैं. इसका यूज करने के लिए मैसेज को हार्ड-प्रेस करें. इसके बाद यूजर्स को ट्रांसलेट ऑप्शन दिख जाएगा. इसके साथ कंपनी ने मैसेज पिन करने भी सुविधा दी है. अब यूजर्स किसी भी तीन मैसेज, इमेजेज और मीम्स को चैट में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं.

QR कोड इन्वाइट

अब QR कोड इन्वाइट की मदद से इंस्टाग्राम ग्रुप में दोस्तों को इन्वाइट किया जा सकता है. यूजर्स अब इन्वाइट लिंक से QR कोड जनरेट कर इसे शेयर कर सकेंगे. यह लाइव में भी शेयर हो सकेगा और इसे बाद इमेज के तौर पर सेव कर बाद में भी यूज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iPhone 16e, लोगों को कीमत नहीं आई पसंद, सोशल मीडिया पर हो रहीं ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget