एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए Instagram लाई नया फीचर, मिलेंगे ये फायदे, मां-बाप की चिंता भी होगी कम

Instagram ने टीनएजर यूजर्स के लिए नए फीचर का ऐलान किया है. इसमें अतिरिक्त प्राइवेसी और सेफ्टी मिलती है. यह फीचर पेरेंटल सुपरविजन को भी बढ़ावा देता है.

Meta ने Instagram पर टीनएजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है. इसमें प्राइवेसी प्रोटेक्शन और पेरेंटल सुपरविजन समेत कई टूल्स हैं, जो टीनएजर्स के लिए इंस्टाग्राम का अनुभव सुरक्षित बनाएंगे. यह फीचर 16 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के लिए लाया गया है, लेकिन इसके कई फायदे 18 साल तक की उम्र वाले यूजर्स को भी मिलेंगे. आइए जानते हैं कि नए फीचर में क्या मिलेगा और यह कैसे मां-बाप की चिंता को कम करेगा.

सेटिंग में बदलाव के लिए पेरेंटल अप्रूवल जरूरी

Meta के अनुसार, Instagram for Teens में कई चिंताओं को दूर किया गया है. यह सभी टीनएजर यूजर्स को उच्च दर्जे वाले सेफ्टी सेटिंग में रखेगा. इसमें बच्चे खुद से किसी भी प्रकार की सेटिंग चेंज नहीं कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें पेरेंटल अप्रूवल की जरूरत होगी. जब कोई अकाउंट टीन अकाउंट के अंडर आएगा, इंस्टाग्राम इसे बाई डिफॉल्ट प्राइवेट रखेगी. इससे यूजर्स यह सेलेक्ट कर सकेंगे कि उन्हें कौन कॉन्टैक्ट कर सकता है और कौन उनका कंटेट देख सकता है.

ये होंगे नए टूल के फीचर्स

Instagram for Teens अकाउंट्स में केवल उन्हीं अकाउंट से मैसेज आ सकेंगे, जिनसे वह कनेक्टेड है. इसके अलावा इसमें सेंसेटिव कंटेट कंट्रोल दिया गया है, जो बच्चों को अनुचित कंटेट से बचाएगा. साथ ही इन अकाउंट्स को केवल कनेक्टेड लोग ही टैग या मेंशन कर सकेंगे. इसमें एंटी-बुलिंग फीचर भी होगा, जो कमेंट और मैसेज में आपत्तिजनक शब्दों को फिल्टर कर देगा. लंबे यूज से बचाने के लिए इसमें 60 मिनट के डेली यूज के बाद नोटिफिकेशन आ जाएगा. 

पेरेंटल कंट्रोल भी होंगे मजबूत

इस फीचर में सेटिंग को बदलने के लिए पेरेंटल अप्रूवल की जरूरत होगी. इसमें पेरेंटल सुपरविजन को इनेबल किया जा सकता है और जल्द ही पेरेंट्स के पास सीधे सेटिंग करने की सुविधा भी आ जाएगी. साथ ही पेरेंट्स यह देख सकेंगे कि उनके बच्चे ने पिछले सात दिनों में किसे मैसेज किए हैं, लेकिन वो मैसेज पढ़ नहीं पाएंगे. पेरेंट्स के पास डेली टाइम लिमिट सेट करने का भी ऑप्शन है. यह टाइम लिमिट पूरी होने के बाद बच्चे इंस्टाग्राम को एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

बिहार में बंद होने वाले हैं लाखों सिम कार्ड, यह काम नहीं किया तो आपका भी आ सकता है नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget