एक्सप्लोरर

Instagram: बढ़ती आलोचना के बीच फेसबुक ने 'इंस्टाग्राम किड्स' की योजना पर लगाई रोक, समय लेकर कदम उठाने की बात कही

“इंस्टाग्राम किड्स” की योजना को इंस्टाग्राम ने फिलहाल रोक दिया है. इस योजना के खिलाफ बच्चों के माता-पिता के विरोध और उनकी बातों को समझने के लिए अभी वक्त लिया जा रहा है.

इंस्टाग्राम कम उम्र के बच्चों के लिए “इंस्टाग्राम किड्स” की योजना को शुरू करने वाला था जिसे फिलहाल रोक दिया है. दरअसल, इंस्टाग्राम 13 साल से छोटे बच्चों के लिए “इस्टाग्राम किड्स” को शुरू करने वाला था जिसका अमरेकि में कड़ा विरोध किया गया. बता दें, इस योजना को लेकर पेरेंट्स ने इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी फेसबुक के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे शुरू ना किए जाने की चेतावनी दी.

दरअसल, अब से कुछ समय पहले फेसबुक ने ऐलान किया था कि वो बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से इंस्टाग्राम लाएगा. फेसबुक के इस ऐलान के बाद बच्चों के माता-पिता ने विरोध जताया साथ ही फेसबुक के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस योजना के खिलाफ अमेरिकी संसद में भी आवाज उठाये जाने की बात की जा रही है.

पेरेंट्स और विशेषज्ञों की बातों को समझने के लिए लिया जा रहा वक्त- इंस्टाग्राम के प्रमुख

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते “इंस्टाग्राम किड्स” मामले पर अमेरिकी संसद में सुनवाई हो सकती है. वहीं, फेसबुक की लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम कम उम्र के बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है. हालांकि इंस्टाग्राम के प्रमुख एमड मोसेरी ने कहा, वो बच्चों के माता-पिता, विशेषज्ञों से बात कर उनकी बातों को समझेंगे. जिस कारण अभी इस वक्त इस पर रोक लगाकर समय लिया जा रहा है.

पेरेंट्स की निगरानी में इस्तेमाल करें बच्चे प्लेटफॉर्म- इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि, एक हकीकत ये भी है कि कम उम्र के बच्चे इस योजना के बगैर भी ऑनलाइन है. बच्चों के लिए बेहतर होगा कि वो माता-पिता की निगरानी में रहकर इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब, टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म भी उप्लब्ध हैं.

यह भी पढ़ें.

 IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां, जानें डिटेल

India Post GDS Recruitment 2021: UP और उत्तराखंड सर्कल के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई, ये है लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget